24 घण्टे ऑनलाइन

इन चीजों को आज ही कर दें घर से बाहर, वरना रुष्ट हो जाएंगी मां लक्ष्मी

हर व्यक्ति मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi ) को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करता है। मां लक्ष्मी अगर प्रसन्न हो जाएं, तो धनवान बनने में देर नहीं लगती है। कई बार छोटी-छोटी गलतियों के कारण मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं…

24GhanteOnline
September 4, 2025
2 min read

हर व्यक्ति मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi ) को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करता है। मां लक्ष्मी अगर प्रसन्न हो जाएं, तो धनवान बनने में देर नहीं लगती है। कई बार छोटी-छोटी गलतियों के कारण मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और व्यक्ति का घर छोड़कर चली जाती हैं। इन गलतियों के कारण पूरे परिवार को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। जिस घर में साफ-सफाई आदि का ध्यान नहीं रखा जाता है, वहां मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi ) कभी प्रवेश नहीं करती हैं। ऐसे में यदि घर में बेकार सामान पड़ा रहता है, तो मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं।

खंडित मूर्ति


घर में किसी देवी-देवता की खंडित मूर्ति नहीं होनी चाहिए। घर के पूजा घर में ऐसी मूर्तियां होने के कारण वास्तु दोष लगता है। साथ ही मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi ) अप्रसन्न होती हैं। घर में शाम के समय किसी भी जगह अंधेरा नहीं होना चाहिए। घर में अंधेरा होने पर मां लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती हैं।

घड़ी


अगर आपके घर में रुकी हुई घड़ी रखी है, तो उसे तुरंत बाहर रख दें। रुकी हुई घड़ी किस्मत के रुकने का संकेत देती है। ये बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसे में इस घड़ी को या तो ठीक करवा कर दोबारा लगाया जा सकता है या फिर इसे घर से बाहर कर नई घड़ी ले आएं। बंद घड़ी से मां लक्ष्मी नाराज (Maa Lakshmi ) हो सकती हैं।

जूते-चप्पल


फटे-पुराने और खराब जूते-चप्पल घर में रखना अशुभ माना जाता है। इन फटे-पुराने जूते-चप्पलों को घर से बाहर कर दें। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आती है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती है। इसके साथ ही घरों में टूटे बर्तन रखना भी अशुभ होता है। घर में स्टील, प्लास्टिक, तांबे या बेकार पड़े बर्तन को तुरंत घर से बाहर कर दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।