इन घरों में मां लक्ष्मी में कभी भी नहीं करती हैं वास
हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को सुख, संपन्नता, वैभव और धन दौलत प्रदान करने वाली देवी माना गया है। मान्यता है कि देवी लक्ष्मी अगर किसी व्यक्ति पर प्रसन्न हो जाए तो वह स्वयं उसके घर पर वास करने आ जाती हैं।…
हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को सुख, संपन्नता, वैभव और धन दौलत प्रदान करने वाली देवी माना गया है। मान्यता है कि देवी लक्ष्मी अगर किसी व्यक्ति पर प्रसन्न हो जाए तो वह स्वयं उसके घर पर वास करने आ जाती हैं। ऐसे में हर कोई देवी लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करता है। लेकिन भूलवश कई लोग कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिससे देवी लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और उनके घरों का त्याग कर देती हैं। घर पर देवी लक्ष्मी का वास न होने पर व्यक्ति को आर्थिक परेशानियां घेर लेती हैं और व्यक्ति गरीबी और अभावों में अपना जीवन गुजारता है। आइए जानते हैं किन घरों पर देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता है।
जिन घरों में हमेशा झगड़ा, विवाद, कटु वचन बोलने वाले, अन्न का सम्मान न करने वाले लोग रहते हैं वहां पर देवी लक्ष्मी (Maa Lakshmi) का वास नहीं होता हैं। देवी लक्ष्मी वहीं वास करती है जहां पर मधुर बोलने वाले, अन्न का सम्मान करने वाले, सच बोलने और सदाचारी लोग रहते हैं।
जिन घरों में सुबह और शाम के वक्त भगवान की पूजा और आरती नहीं होती वहां पर देवी लक्ष्मी ज्यादा देर तक नहीं ठहरती हैं। इसके अलावा अगर किसी घर की महिलाएं शाम के समय सोती हैं और सास-ससुर का अनादर करती हैं वहां देवी लक्ष्मी; का वास नहीं होता।
ऐसे घर जहां के सभी सदस्य सूर्योदय होने के बाद भी देर तक सोते रहे हैं, वहां पर देवी लक्ष्मी लंबे समय तक अपना निवास नहीं बनाती हैं। इसके अलावा जिन घरों में गंदगी और साफ सफाई का अभाव रहता है वहां पर देवी लक्ष्मी नहीं जाती हैं। ऐसे में घर की हमेशा साफ-सफाई रखनी चाहिए।
जिन घर में अक्सर छोटी-छोटी बातों में परिवार के सदस्य एक दूसरे से लड़ते-झगड़ते रहते हैं और परिवार के बुजुर्गों का अपमान करते हैं उस घर पर देवी लक्ष्मी कभी भी नहीं जाती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
