24 घण्टे ऑनलाइन

मां गंगा ने लेटे बड़े हनुमान जी का दोबारा करवाया स्नान

प्रयागराज: प्रयागराज में संगम तट पर स्थित लेटे बड़े हनुमान ( Bade Hanuman) मंदिर पर देर रात सवा दो बजे गंगा और यमुना का जल दोबारा गर्भ गृह में प्रवेश कर गया। बड़े हनुमान ( Bade Hanuman) मंदिर के गर्भगृह में गंगा और…

24GhanteOnline
July 18, 2025
2 min read

प्रयागराज: प्रयागराज में संगम तट पर स्थित लेटे बड़े हनुमान ( Bade Hanuman) मंदिर पर देर रात सवा दो बजे गंगा और यमुना का जल दोबारा गर्भ गृह में प्रवेश कर गया।

बड़े हनुमान ( Bade Hanuman) मंदिर के गर्भगृह में गंगा और यमुना का जल आना शुभ माना जाता है। गर्भगृह में गंगा और यमुना का जल पहुंचने के बाद विधि विधान से मंदिर में पूजा अर्चना और आरती की गई। मंदिर के महंत बालवीर गिरी ने पूजार्चना और आरती की। मंगलवार को माँ गंगा यमुना हनुमानजी को स्नान करने के बाद वापस चली गई थी लेकिन लगातार हो रही बारिश के बीच जलस्तर तेज़ी से बढ़ने के कारण दूसरी बार माँ गंगा यमुना माँ ने हनुमानजी ( Bade Hanuman) को दूसरी बार स्नान करवा दिया है।

देर रात मंदिर के पुजारी ने विधिविधान से पूजा अर्चना करके मंदिर के कपाट को बंद कर दिया गया है और मां गंगा और यमुना के साथ साथ बड़े हनुमान जी से लोगों के कल्याण की कामना की गई, मंदिर में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ हो रहा है, बाढ़ का पानी नीचे उतरने तक के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। श्रद्धालु मंदिर के बाहर से ही बड़े हनुमान जी के दर्शन पूजन कर रहे हैं।

इस साल आई बाढ़ के बाद हनुमान मंदिर कॉरिडोर के दूसरे फेज का कार्य रोक दिया गया है। यमुना नदी का जलस्तर 81.54 मीटर और गंगा नदी का जलस्तर 80.97 मीटर पहुंचने पर गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर बड़े हनुमान मंदिर में प्रवेश कर जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें