सिर्फ इतने रुपये में लॉन्च हुई ये धाकड़ स्मार्टवॉच, 2.01 इंच स्क्रीन के साथ मिलेगी Bluetooth Calling
Lyne ओरिजिनल्स ने भारत में अपनी नई फिटनेस ट्रैकर Lyne Lancer 19 Pro को लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टवॉच बड़ी 2.01 इंच टचस्क्रीन और Bluetooth Calling सपोर्ट के साथ आती है. यूजर्स इससे सीधे कलाई से कॉल कर और रिसीव कर सकते…
Lyne ओरिजिनल्स ने भारत में अपनी नई फिटनेस ट्रैकर Lyne Lancer 19 Pro को लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टवॉच बड़ी 2.01 इंच टचस्क्रीन और Bluetooth Calling सपोर्ट के साथ आती है. यूजर्स इससे सीधे कलाई से कॉल कर और रिसीव कर सकते हैं. इसमें हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स भी दिए गए हैं. चलिए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में…
कितनी है कीमत
Lyne Lancer 19 Pro की कीमत भारत में 1,299 रुपये रखी गई है. यह स्मार्टवॉच फिलहाल देशभर के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगी. अभी इसे Amazon या Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लिस्ट नहीं किया गया है.
Lyne Lancer 19 Pro: स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टवॉच में 2.01 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है. इसमें Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी मिलती है और यह Android 9 और इससे ऊपर और iOS 12 और इससे ऊपर के नए डिवाइस के साथ कम्पैटिबल है. इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर की मदद से यूजर्स फोन निकाले बिना कॉल कर सकते हैं. यह फीचर इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयोगी बनाता है.
फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग और SpO2 ट्रैकिंग सेंसर दिए गए हैं. इसमें कई स्पोर्ट्स मोड और हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स का सपोर्ट मिलता है. कॉल रिकॉर्डिंग, नोटिफिकेशन अलर्ट और फोन कैमरा कंट्रोल जैसे अतिरिक्त फीचर्स भी मौजूद हैं. IPX4 रेटिंग के कारण यह पसीने और पानी की छींटों से सुरक्षित रहती है. इसमें मैग्नेटिक स्ट्रैप डिजाइन मिलता है.
12 दिन तक चलेगी बैटरी
Lyne Lancer 19 Pro में 210mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी के अनुसार, Bluetooth Calling के साथ यह 3 से 4 दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकती है. स्टैंडबाय मोड में यह स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज पर 12 दिन तक चल सकती है. बॉक्स में मैग्नेटिक चार्जिंग केबल दी गई है, जिससे चार्ज करना आसान हो जाता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
