24 घण्टे ऑनलाइन

हनुमान जन्मोत्सव पर इन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की विशेष कृपा

हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) 12 अप्रैल 2025, शनिवार को है। हर साल हनुमान जी का जन्मदिवस चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार सालों बाद हनुमान जन्मोत्सव पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित…

24GhanteOnline
April 12, 2025
2 min read

हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) 12 अप्रैल 2025, शनिवार को है। हर साल हनुमान जी का जन्मदिवस चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार सालों बाद हनुमान जन्मोत्सव पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शुक्र व बुध की युति से मीन राशि में लक्ष्मी नारायण योग, सूर्य व बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। सूर्य व शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग का संयोग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन चित्रा नक्षत्र का भी शुभ संयोग भी मिलेगा, जो कि अत्यंत फलदायी रहने वाला है।

हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) पर बनने वाले राजयोग कई राशियों के लिए शुभ साबित होगा। इन राशियों पर हनुमान जी की विशेष कृपा होने के संकेत हैं।

जानें हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) की लकी राशियां-


1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) का दिन शुभ रहने वाला है। जीवन में शुभता का आगमन होगा। बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग हैं। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है। सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की मिलेगी।

2. मिथुन राशि- हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) पर मिथुन राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। नौकरी-चाकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय संभव है। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा की स्थिति बन सकती है। धार्मिक बने रहेंगे।

3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों को हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) पर भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। राजनैतिक लाभ मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

4. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) का पर्व शुभ रहने वाला है। बिजनेस में तरक्की के योग हैं। मुश्किलों से पार पाने में सफल रहेंगे। आय में वृद्धि के साथ पदोन्नति मिल सकती है। शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।