LSG के स्पिनर दिग्वेश राठी सस्पेंड, अब नहीं खेल पाएंगे इतने IPL मैच
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खबर अच्छी नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसके एक अहम खिलाड़ी दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi) सस्पेंड हो गए हैं। स्पिनर राठी को अभिषेक शर्मा से लड़ाई करने के चलते सस्पेंशन का सामना करना पड़ा है। दोनों…

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खबर अच्छी नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसके एक अहम खिलाड़ी दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi) सस्पेंड हो गए हैं। स्पिनर राठी को अभिषेक शर्मा से लड़ाई करने के चलते सस्पेंशन का सामना करना पड़ा है। दोनों के बीच ये लड़ाई 19 मई को लखनऊ में हुए LSG और SRH के मुकाबले के दौरान हुई थी। हालांकि, उसके बाद अभिषेक शर्मा ने मैच के बाद दिग्वेश राठी से अपने सुलह की बात कह दी थी। मगर मैदान पर जो कुछ भी हुआ वो मैच रेफरी की नजर में और आईपीएल नियमों के तहत सही नहीं रहने की वजह से दिग्वेश राठी को कार्रवाई का सामना करना पड़ा।
दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi) पर लगा बैन
IPL की ओर से बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई, जिसमें कहा गया कि ये तीसरी बार है जब दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi) को इस सीजन में लेवल 1 का दोषी पाया गया है। तीसरी बार दोषी पाए जाने के चलते उनके अब 5 डिमेरिट पॉइंट हो गए हैं, जिसके चलते उन पर बैन लगा है। IPL 2025 में LSG के दिग्वेश राठी को पहली बार 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स से मामले में लेवल 1 का दोषी पाया गया था। उसके बाद 4 अप्रैल 2025 को दूसरी बार मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी वो लेवल 1 के तहत दोषी पाए गए थे।
इस सीजन में 5 डिमेरिट पॉइंट मिलने का मतलब है कि उन पर 1 मैच का बैन लगा है। मतलब ये कि वो अब 22 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में LSG की ओर से नहीं खेल पाएंगे।
कब हुई थी लड़ाई?
मैच के दौरान दिग्वेश (Digvesh Rathi) की लड़ाई अभिषेक शर्मा से उस वक्त हुई, जब उन्होंने उनका विकेट लिया। विकेट लेने के बाद राठी ने अपने चिरपरचित अंदाज में नोटबुक सेलिब्रेशन किया। और अभिषेक शर्मा को मैदान से बाहर जाने का इशारा भी किया। उसी पर अभिषेक शर्मा भड़क गए और दोनों भिड़ गए। दोनों को करीब आता देखकर अंपायर ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया।अभिषेक शर्मा को मिली ये सजा
लड़ाई को लेकर दिग्वेश राठी पर जहां बैन लगा वहीं अभिषेक शर्मा की पहली गलती को देखते हुए उनके मैच फीस में सिर्फ 25 फीसद की कटौती की गई।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
