24 घण्टे ऑनलाइन

पहले दिन दिन आम आदमी को बड़ी राहत, सस्ता हो गया LPG सिलेंडर

जुलाई महीने की शुरुआत LPG यूजर्स के लिए राहत भरी हुई है। दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तगड़ी कटौती का तोहफा दिया है और दिल्ली से मुंबई तक ये सस्ता हो गया है। LPG सिलेंडर की बदली हुई…

24GhanteOnline
July 1, 2025
1 min read

जुलाई महीने की शुरुआत LPG यूजर्स के लिए राहत भरी हुई है। दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तगड़ी कटौती का तोहफा दिया है और दिल्ली से मुंबई तक ये सस्ता हो गया है। LPG सिलेंडर की बदली हुई कीमतें आज 1 जुलाई 2025 से प्रभावी हो गई हैं। यहां बता दें कि इस बार भी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की है और राजधानी दिल्ली में ये 58 रुपये तक सस्ता हो गया है। जबकि 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतें जस की तस रखी गई हैं।

नई कीमतें


IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, 1 जुलाई से लागू हुए संशोधन के बाद दिल्ली में 1723.50 रुपये में मिलने वाला कॉमिर्शियल LPG सिलेंडर अब घटकर 1665 रुपये का हो गया है और इस हिसाब से इसमें कंपनियों द्वारा 58.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई है। वहीं कोलकाता में जुलाई की पहली तारीख से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1826 रुपये से घटकर 1769 रुपये का हो गया है।

मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत 1674.50 रुपये से कम होकर 1616.50 रुपये, जबकि चेन्नई में 1881 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर अब 1823.50 रुपये का मिलेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…