24 घण्टे ऑनलाइन

खो गई है घर की बरकत, तो करें ये आसान उपाय

आज के समय में हर किसी के दिल में धन कमाने और अपनी आने वाली पीडियों के लिए धन संग्रह करने की ख्वाहिश होती है, लेकिन अगर पर्याप्त धन कमाने के बाद भी आपके पास धन की बचत नहीं हो रही है तो आपको थोड़ा रुक कर सोचने की आवश्यकता…

24GhanteOnline
February 8, 2025
3 min read

आज के समय में हर किसी के दिल में धन कमाने और अपनी आने वाली पीडियों के लिए धन संग्रह करने की ख्वाहिश होती है, लेकिन अगर पर्याप्त धन कमाने के बाद भी आपके पास धन की बचत नहीं हो रही है तो आपको थोड़ा रुक कर सोचने की आवश्यकता है. आपको अपनी नियमित दिनचर्या पर ध्यान देने की भी जरूरत है.

आज के तेज रफ़्तार भरे जीवन में कुछ छोटी छोटी गलतियों के कारण हम अपने घर की बरकत (blessing) खो देते है. जिसका खामियाजा हमारे साथ साथ हमारे परिजनों को भी भुगतना पड़ता है. तो आइये जानते है की कैसे हम अपने घर में बरकत (blessing) बनाये रख सकते है.

क्या करना चाहिए?


1.  किन्नर को दान दें

किन्नर हमारे समाज का एक अभिन्न हिस्सा है. अगर कभी आपको कही कोई किन्नर मिल जाये जो उसे अपनी इच्छा और सामर्थ्य के अनुसार रुपये भेंट करें. यदि संभव हो तो उसे भोजन भी कराएं. यदि किन्नर राजी हो तो उससे एक सिक्का मांग ले और उसे अपने घर में तिजोरी या धन स्थान पर रख दें. इससे आपके घर की बरकत कुछ दिनों में ही लौट आएगी.

2. देवी लक्ष्मी की पूजा करें

यदि आपके घर की बरकत रुक गई है, तो इसके लिए आपको धन की देवी लक्ष्मी की पूजा (Devi Lakshami Puja) करनी चाहिए. देवी लक्ष्मी को केसर से रंगे चावल अर्पित करें और पूजा के बाद इन चावलों को एक साफ़ कपड़े में लपेटकर अपने घर की तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से आपके घर की बरकत लौट आएगी.

3. लक्ष्मी जी और भगवान विष्णु का अभिषेक करें

शुक्रवार के दिन केसर मिला दूध दक्षिणावर्ती शंख में डालकर देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का अभिषेक करें. ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्तिथि सुद्रण होगी और आपके घर में बरकत आएगी.

क्या नहीं करना चाहिए


1. गीले पैर लेकर सोना नहीं चाहिए

यदि आप चाहते है की आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो तो आपको शाम को सोना और खाना बंद करना पड़ेगा. रात को सोने जाने से पहले अपने पैरों को ठन्डे पानी से धोना चाहिए, लेकिन हमें कभी भी गीले पैर लेकर सोना नहीं चाहिए इससे धन का नाश होता है.

2. ये चीज़ें न खाएं

यदि आप अपनी समृद्धि चाहते हैं तो आपको रात में चावल, दही और सत्तू खाने से परहेज करना पड़ेगा. जो व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर रहते हों या जिनके पास धन न रुकता हो उनको रात में इन चीज़ो को अपने भोजन में शामिल नहीं करना चाहिए.

3. भोजन करते समय ध्यान रखें

भोजन करते समय हमेशा ध्यान रखें की भोजन हमेशा पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके करना चाहिए. और संभव हो तो रसोई में बैठ कर ही भोजन करना चाहिए. इससे आपका राहु शांत रहता है और कभी भी भोजन के समय जुते या चप्पल नहीं पहनना चाहिए. ऐसा करने से धन की देवी नाराज होती है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…