24 घण्टे ऑनलाइन

कैलिफोर्निया में आग से तबाही, हॉलीवुड स्टार्स के बंगले खाक, 2 लाख से ज्यादा बेघर

कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग (Forest Fire) अब और विकराल हो गई है। इस आग के कारण 2 लाख से ज्यादा लोगों को घर छोड़ने का आदेश दिया गया है। ये आग हॉलीवुड तक पहुंच चुकी है। इस…

24GhanteOnline
January 10, 2025
2 min read

कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग (Forest Fire) अब और विकराल हो गई है। इस आग के कारण 2 लाख से ज्यादा लोगों को घर छोड़ने का आदेश दिया गया है। ये आग हॉलीवुड तक पहुंच चुकी है। इस भयंकर आग के कारण 3 दिन में अब तक 28 हजार एकड़ इलाका जलकर खाक हो गया और 5 लोगों की मौत हो गई है। भीषण आग के कारण पेरिस हिल्टन समेत कई स्टार्स के बंगले जलकर खाक हो गए हैं और एक लाख से ज्यादा लोग अपने-अपने घरों छोड़कर चले गए हैं।

कैलिफोर्निया की आग हर घंटे एक नये इलाके को अपनी चपेट में ले रही है। आग की वजह से हॉलीवुड हिल्स पर अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री की पहचान हॉलीवुड बोर्ड के जलने का खतरा भी मंडरा रहा है। तेज हवाओं की वजह से आग ने फायरनाडो यानी फायर और टारनेडो का रूप ले लिया है, जिस तरह टोरनेडो में हवा का गुबार बनता है ठीक उसी तरह आग की लपटें आसमान छूती नजर आ रही हैं।

कई बड़ी प्रोडक्शन हाउस के स्टूडियोज आग के आगोश में


हॉलीवुड हिल्स पर दुनिया की कई बड़ी प्रोडक्शन हाउस के स्टूडियोज आग के आगोश में आ गए हैं। इनमें कई हॉलीवुड स्टार्स के आशियाना भी शामिल हैं। 5 इलाकों में फैली ये आग विकराल बनी हुई है। कुछ इलाकों में आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा चुका है। फायरफाइटर लगातार आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

USA के जंगलों में लगी आग से हाहाकार, 5 मौतें; कई हॉलीवुड सेलिब्रेटी के बंगले समेत 1000 घर जलकर खाक


कैलिफोर्निया में आग से तबाही की वजह से 1 लाख से भी ज़्यादा लोग बेघर हो गए हैं। 4 लाख घरों में बिजली संकट पड़ा है। 20 हज़ार एकड़ में फैली इस आग के कारण 60,000 इमारतों पर खतरा बना हुआ है। इस आग से क़रीब 57 अरब डॉलर का नुकसान होने की संभावना है। अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।