24 घण्टे ऑनलाइन

भव्य सिंहासन पर विरामान होंगे प्रभु श्री राम, मंदिर की पहली मंजिल पर होगा स्थापित

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या में वर्षों के संघर्ष, तपस्या और समर्पण के बाद अब राम दरबार का विहंगम स्वरूप साकार होने जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम (Shri Ram) को उनके भव्य सिंहासन पर विरामान करने…

24GhanteOnline
May 15, 2025
1 min read

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या में वर्षों के संघर्ष, तपस्या और समर्पण के बाद अब राम दरबार का विहंगम स्वरूप साकार होने जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम (Shri Ram) को उनके भव्य सिंहासन पर विरामान करने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

23 मई को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर भगवान राम को उनके भव्य सिंहासन पर विराजित किया जाएगा। यह दिन हर रामभक्त के लिए अत्यंत विशेष होगा। इस अवसर पर मंदिर के प्रथम तल पर विशेष रूप से निर्मित मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। ये मूर्तियां भगवान श्रीराम (Shri Ram) , माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की होंगी।

इस दिन से धरती पर आग उगलेगा सूरज, जानें कब से शुरू होगा नौतपा


यहां भरत और शत्रुघ्न की मूर्तियां बाद में स्थापित की जाएंगी। इन सभी प्रतिमाओं को जयपुर के प्रसिद्ध शिल्पकारों ने विशेष सफेद संगमरमर से गढ़ा है। मूर्तियों को हेम्मार्क फोटोग्राफिक तकनीक से इतनी बारीकी से बनाया गया है कि उनमें जीवंतता प्रतीत होती है।

मूर्तियां 21 मई को जयपुर से अयोध्या के लिए रवाना होंगी और 22 मई को मंदिर परिसर में पहुंचेंगी। अगले दिन, यानी 23 मई को रामलला को विधिवत प्रथम तल पर विराजमान किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।