24 घण्टे ऑनलाइन

लोकसभा में बिहार SIR पर लोकसभा में हंगामा जारी, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

लोकसभा (Lok Sabha) में विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के बीच कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई है। लोकसभा (Lok Sabha) में विपक्ष बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर आक्रामक है। विपक्षी सदस्य…

24GhanteOnline
July 22, 2025
1 min read

लोकसभा (Lok Sabha) में विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के बीच कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।

लोकसभा (Lok Sabha) में विपक्ष बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर आक्रामक है। विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और प्लेकार्ड लहराते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्षी सदस्य एसआईआर वापस लो के नारे लगा रहे थे।

आसन से जगदंबिका पाल ने सभी सदस्यों से अपनी चेयर पर जाने की अपील करते हुए कहा कि आप जिस भी विषय पर चर्चा चाहते हैं, बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में रखिए उस बात को।

सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए, जवाब देने के लिए तैयार है। यह सदन आपका है, हम सदन चलाना चाहते हैं। प्लेकार्ड लहराने की बजाय लिखकर दीजिए, प्रस्ताव लाइए।

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर लोकसभा में गतिरोध जारी है। जोरदार हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।