आज मनाई जाएगी लोहड़ी, जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें?
हर साल लोहड़ी (Lohri ) का त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। पंजाबी समुदाय के लोग इस त्योहार को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। लोहड़ी के शुभ अवसर पर लोग एक-दूसरे को मिठाइयां भेंट करते हैं और…
हर साल लोहड़ी (Lohri ) का त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। पंजाबी समुदाय के लोग इस त्योहार को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। लोहड़ी के शुभ अवसर पर लोग एक-दूसरे को मिठाइयां भेंट करते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। यह पर्व नई फसल आने की खुशी में मनाया जाता है।
लोहड़ी (Lohri ) 13 जनवरी को होगी। इस दिन रात के समय सभी लोग एक जगह इकट्ठा होते हैं और आग जलाते हैं। इस अलाव में गेहूं की बालियां, रेवड़ी, मूंगफली, खील, चिक्की और गुड़ से बनी चीजें अर्पित की जाती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लोहड़ी के दिन क्या करें और क्या नहीं।
लोहड़ी (Lohri ) के दिन करें ये कार्य
लोहड़ी (Lohri ) के अवसर पर गरीब कन्याओं को रेवड़ी खिलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।
सनातन धर्म में अग्नि को शुभता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। लोहड़ी के दिन अग्नि देवता की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से शुभ परिणाम मिलते हैं।
आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लाल कपड़े में गेहूं बांधकर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें। ऐसा करने से आपको हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
लोहड़ी (Lohri ) के दिन न करें ये कार्य
- लोहड़ी (Lohri ) के दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें।
- इस दिन किसी को भी अपशब्द न कहें।
- इस दिन काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
लोहड़ी (Lohri ) पर चढ़ाई जाने वाली सामग्री जैसे मूंगफली और रेवड़ी आदि की सबसे पहले पूजा करें। लोहड़ी की अग्नि में झूठी चीजें चढ़ाना चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
