24 घण्टे ऑनलाइन

शरीर के इन अंगों पर छिपकली का गिरना होता है शुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति पर छिपकली (Lizards) गिर जाए तो उसके शकुन और अपशकुन होते हैं। आज जानते है छिपकली के शरीर पर गिरने के संकेत - >> स्त्री के बाएं अंग पर छिपकली (Lizards) गिरना शुभ और दाएं…

24GhanteOnline
December 6, 2025
2 min read

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति पर छिपकली (Lizards) गिर जाए तो उसके शकुन और अपशकुन होते हैं। आज जानते है छिपकली के शरीर पर गिरने के संकेत -

>> स्त्री के बाएं अंग पर छिपकली (Lizards) गिरना शुभ और दाएं अंग पर गिरना अशुभ होता है। पुरूषों में यह ठीक उलटा होता है।

>> छिपकली अगर किसी आदमी के माथे पर दायीं ओर गिरती है तो जल्द ही प्रॉपर्टी मिलने वाली है ऐसा माना जाता है। अगर स्त्री के माथे पर बायीं ओर छिपकली गिरे उन्हें भी फायदा होता है।

>> छिपकली का दाएं कान पर गिरना लाभ का सूचक है इससे आभूषण की प्राप्ति होती है। बाएं कान पर छिपकली के गिरने से उम्र बढ़ना माना जाता है।

>> अगर किसी व्यक्ति के दांए पैर के तलवे पर छिपकली गिरे तो इसका मतलब है धन संपत्ति की प्राप्ति होगी बाएं पैर पर गिरने आर्थिक नुकसान होता है।

>> किसी की नाभि पर छिपकली गिर जाए तो बड़ा ही शुभ माना जाता है। बड़े सपने पूरे होते हैं।

>> अगर किसी व्यक्ति के कमर के बीच में छिपकली गिरे तो यह संकेत है कि आर्थिक फायदा मिलने वाला है।

>> किसी व्यक्ति की नाक पर छिपकली गिरे तो यह संकेत है कि आपका भाग्य जगने वाला है। जीवन में आगे की ओर बढ़ेंगे।

>> किसी व्यक्ति की गर्दन पर छिपकली गिरे तो इसका मतलब है कि उसका इज़्ज़त और यश बढ़ने वाला है।

>> अगर दाहिने गाल पर छिपकली गिरे तो यह माना जाता है कि व्यक्ति की उम्र बढ़ी है। बीमार व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर होता है।

>> सीने के दाहिनी ओर छिपकली गिरना अच्छा शकुन माना जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…