24 घण्टे ऑनलाइन

अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। मार्च माह खत्म होने में बस कुछ दिन ही शेष हैं। ऐसे में अगर आप भी अप्रैल में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अप्रैल में कितने दिन बैंक बंद (Bank Holidays) रहेंगे?…

24GhanteOnline
March 25, 2025
2 min read

नई दिल्ली। मार्च माह खत्म होने में बस कुछ दिन ही शेष हैं। ऐसे में अगर आप भी अप्रैल में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अप्रैल में कितने दिन बैंक बंद (Bank Holidays) रहेंगे? यही नहीं, आपके लिए ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि आपके शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे? तो चलिए जानते हैं अप्रैल में कब-कब बैंक खुलेंगे और कब-कब बंद रहेंगे?

अप्रैल माह में बैंक छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays) 


6 अप्रैल – इस दिन रविवार का अवकाश होने की वजह से पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे। साथ ही इस दिन रामनवमी भी है जिसके कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
10 अप्रैल – भगवान महावीर का जन्मदिन होने के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
12 अप्रैल – इस दिन महीने का दूसरा शनिवार है जिसके कारण देश के सभी बैंकों में अवकाश रहेगा।

13 अप्रैल – इस दिन भी पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन रविवार है।
14 अप्रैल – भीमराव अंबेडकर की जयंती इस दिन मनाई जाती है जिसके कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।
15 अप्रैल – इस दिन इटानगर, शिमला, अगरतला, कोलकाता और गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे और यहां बोहाग बिहू के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

16 अप्रैल – इस दिन भी बोहाग बिहू है जिसकी वजह से गुवाहाटी के सबी बैंक बंद रहेंगे।
18 अप्रैल – इस दिन गुड फ्राइडे है जिसके कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
20 अप्रैल – पूरे देश में इस दिन बैंक बंद रहेंगे क्योंकि इस दिन बैंकों की रविवार की छुट्टी रहेगी।
21 अप्रैल – अगरतला में गरिया पूजा की जाती है जिसके कारण यहां बैंकों की छु्ट्टी रहेगी।

समर कैंप में खेल-खेल में पढ़ाई के साथ ही एक्स्ट्रा एक्टिविटीज में पारंगत होंगे परिषदीय स्कूलों के छात्र


26 अप्रैल – इस दिन महीने का चौथा शनिवार होगा जिसके कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
27 अप्रैल – रविवार के अवकाश के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।
29 अप्रैल – इस दिन भगवान श्रीपरशुराम जयंती होने के कारण भी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
30 अप्रैल – अक्षय तृतीया और बसव जयंती होने के कारण बैंगलुरू में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…