24 घण्टे ऑनलाइन

इन कामों में भी किया जा सकता है लिपस्टिक का इस्तेमाल

लिपस्टिक (Lipstick) महिलाओं को फ्रेश और अट्रैक्टिव लुक देने में मदद करती है इसलिए हर महिला के पास लिपस्टिक जरूर होती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि लिपस्टिक होंठों को सुंदर और अट्रैक्टिव बनाने के साथ ही चेहरे को भी…

24GhanteOnline
February 16, 2026
3 min read

लिपस्टिक (Lipstick) महिलाओं को फ्रेश और अट्रैक्टिव लुक देने में मदद करती है इसलिए हर महिला के पास लिपस्टिक जरूर होती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि लिपस्टिक होंठों को सुंदर और अट्रैक्टिव बनाने के साथ ही चेहरे को भी सुंदर बनाने का काम कर सकती है।

जी हां, लिपस्टिक (Lipstick) का इस्तेमाल बतौर मेकअप चेहरे के अन्य हिस्सों पर किया जा सकता है। चलिए फिर जानते हैं लिपस्टिक को विभिन्न तरीके से इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

अब नहीं पड़ेगी ब्लशर की जरूरत


अगर आपके पास न्यूड और ब्लश पिंक रंग की लिपस्टिक हैं तो आप उनका इस्तेमाल ब्लश की तरह बेहद आसानी से कर सकती हैं। बस इस रंग की लिपस्टिक (Lipstick) को थोड़ा सा अपने गालों पर लगाएं और बड़े मेकअप ब्रश की मदद से उसे सर्कुलर मोशन में पूरे चीक बोन्स में फैलाएं। अगर लिपस्टिक में थोड़ा सा शिमर है तो यह चीक टिंट जैसा लुक देगा। आप चाहें तो कोरल और पीच टोन लिपस्टिक्स का भी चयन कर सकती हैं।

कॉन्टोर स्टीक के रूप में करें लिपस्टिक (Lipstick) का इस्तेमाल


सुनने में भले ही आपको अजीब लगे लेकिन अगर आप चाहें तो कॉन्टोर स्टीक रूप में भी लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपके पास ब्राउन मैट शेड की लिपस्टिक हैं तो आप उनको सिर्फ गालों पर ही नहीं बल्कि कॉन्टोर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्राउन मैट शेड वाली लिपस्टिक को आप अपने माथे, जॉ लाइन, क्यूपिड एरिया और नाक पर एक बड़े मेकअप ब्रश की मदद से लगाकर एक परफेक्ट मेकअप लुक पा सकती है।

आंखों के काले घेरे में काम आएगी लिपस्टिक (Lipstick)


अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हैं तो आप आंखों के नीचे कंसीलर लगाने से पहले कलर करेक्टर की तरह डार्क शेड की लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। कंसीलर लगाने से पहले आप अपनी स्किन टोन से मैच करती हुई रेड शेड वाली लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। रेड, ऑरेंज लिपस्टिक बहुत अच्छी रहेगी अगर आपके डार्क सर्कल ब्लूइश-ग्रे टोन के हैं। अगर उससे डार्क हैं तो ब्राउन लिपस्टिक इस्तेमाल करें और उसके ऊपर कंसीलर और फाउंडेशन लगाएं।

लिपस्टिक (Lipstick) से सजाएं अपनी आईलिड्स


आईशैडो के तौर पर आप अपनी आईलिड्स पर अपनी पसंद की लिपस्टिक लगाएं जो आपको लुक से मेल खा रही हो। फिर इसे थोड़ा सा स्मज कर लें। आईशैडो ब्रश है तो उसकी मदद लें ताकि परफेक्ट लुक मिल सकें। ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन ऑयली है तो पहले आईलिड्स पर कॉम्पैक्ट पाउडर लगा लें जिससे तेल न आए और उसके बाद ब्रश की मदद से ही लिपस्टिक को आईलिड्स पर लगाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।