24 घण्टे ऑनलाइन

बदलते मौसम से ड्राई होने लगे हैं होंठ, तो घर में ऐसे बनाएं लिपबाम

बारिश के मौसम में कई लोगो को होंठ फटने (Crack Lips)की समस्या होने लगती है। बदलते मौसम में होंठ अधिक रुखे (Dry Lips) हो जाते हैं। ऐसे में इन्हे खास केयर की जरुरत होती हैं। क्योंकि ये फटने लगते हैं। ऐसे में लिप बाम ही एक…

24GhanteOnline
November 6, 2025
2 min read

बारिश के मौसम में कई लोगो को होंठ फटने (Crack Lips)की समस्या होने लगती है। बदलते मौसम में होंठ अधिक रुखे (Dry Lips) हो जाते हैं। ऐसे में इन्हे खास केयर की जरुरत होती हैं। क्योंकि ये फटने लगते हैं। ऐसे में लिप बाम ही एक मात्र होता है जो होंठेो कोे नमी देता है और सॉफ्ट बनाता है। मार्केट में कई तरह के लिप बाम आसानी से मिल जाते है।

लेकिन इनमें केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है और टिंट मौजूद होता है जिसकी वजह से होता है जिसकी वजह से कलर नजर आता है। अगर आप बिना कलर वाला लिप बाम घर में ही तैयार करना चाहतती है तो आज हम इसे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

घर में लिपबाम तैयार करने के लिए एक चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच पेट्रोलियम जेली, पांच बूंदे जोजोबा ऑयल की जरुर होगी। इसके लिए पेट्रोलियम जैली को पहले पिघला लें फिर इसमें नारियल तेल और जोजोबा ऑयल मिक्स कर लें। इसे एक कंटेनर में भर लें। इसे जमा लें।

इसके अलावा आप दूसरे तरीके से भी लिप बाम बना सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच वैसलीन, आधा चम्मच कारनोबा वेक्स, एक चम्मच एलोवेरा जेल इसे बनाने के लिए नारियल तेल, वैसलीन और कारनोबा वैक्स को एक पैन में धीमी आंच पर पिघला लें।

फिर इस मिश्रण को ठंडा होने दें और इसमें एलोवेरा जेल मिला लें। अब इस मिक्स को डिब्बे में डाल लें और सेट होने दें। आप चाहें लिप बाम स्टिक को साफ करके भी घक ते बनाएं लिप बाम को उसमें डाल सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।