24 घण्टे ऑनलाइन

ठंड में होंठों की ऐसे करें देखभाल

सर्दी में सौंदर्य सम्बन्धी समस्याएं भी काफी होती हैं जैसे सूखे बाल, फटे होंठ (Lip) , फटी एड़ियां एवं बालों की अन्य समस्याएं। सर्दी के मौसम में भी सब लोग अपने होंठों, त्वचा, बाल तथा पैरों की पूरी देखभाल करना चाहते हैं।…

24GhanteOnline
January 17, 2025
2 min read

सर्दी में सौंदर्य सम्बन्धी समस्याएं भी काफी होती हैं जैसे सूखे बाल, फटे होंठ (Lip) , फटी एड़ियां एवं बालों की अन्य समस्याएं। सर्दी के मौसम में भी सब लोग अपने होंठों, त्वचा, बाल तथा पैरों की पूरी देखभाल करना चाहते हैं।

ठण्ड का समय ऐसा होता है जब आप अच्छे से खाते हैं, अच्छे से सोते हैं तथा आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा हो जाता है। फिर भी मौसम की मार से आपकी त्वचा और अन्य भागों पर उल्टा असर पड़ता है। आज हम आपको आपके होठो को कैसे सुरक्षित रखा जाये ये बताने जा रहे है...

# सर्दी में होंठ (Lip) ज़्यादा फटते हैं क्योंकि होंठों की त्वचा काफी संवेदनशील होती है। होंठों से नमी गायब हो जाने की वजह से ही वे फटना शुरू कर देते हैं।

# सर्दी/ठण्ड में होंठों पर लिप केयर बाम लगाएं।

# होंठों की मृत कोशिकाएं निकालने के लिए लिप स्क्रब का प्रयोग करें।

# सूखने पर अपने होंठों को चाटें। चाटने से कुछ समय के लिए तो त्वचा को नमी मिलती है परन्तु बाद में यह होंठों के लिए हानिकारक हो जाता है एवं इससे होंठ और ज़्यादा सूखकर फटने लगते हैं।

# शरीर में नमी की कमी ना होने दें एवं खूब पानी पियें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।