24 घण्टे ऑनलाइन

इस तेल का दीपक जलाने से ग्रहों के दोष से मिलती है मुक्ति

हिंदू धर्म में तिल के तेल का दीपक (Deepak) जलाना एक प्राचीन और पवित्र परंपरा है। माना जाता है कि तिल के तेल का दीपक जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तिल के तेल का…

24GhanteOnline
October 12, 2025
3 min read

हिंदू धर्म में तिल के तेल का दीपक (Deepak) जलाना एक प्राचीन और पवित्र परंपरा है। माना जाता है कि तिल के तेल का दीपक जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तिल के तेल का दीपक जलाने से ग्रह दोषों का निवारण होता है। पूजा के दौरान दीपक जलाना भी जरूरी माना जाता है। दीपक के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है और भगवान के सामने घी का तेल का दीपक जलाकर पूजा संपन्न की जाती है। हिंदू धर्म में अलग-अलग तेल का दीपक जलाने का अपना-अपना महत्व है। सरसों के तेल की अपेक्षा तिल के तेल का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस तेल का दीपक जलाने से लोगों को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

तिल के तेल का दीपक (Deepak) जलाने से वातावरण में व्याप्त नकारात्मकता समाप्त होती है, जिससे वातावरण शुद्ध बना रहता है। इससे साधक को मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। इसके अलावा मुख्य द्वार पर तिल के तेल का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखती हैं। साथ ही इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश नहीं होता है।

शास्त्रों के अनुसार, तिल का तेल बहुत शक्तिशाली माना जाता है। इसे देवताओं को अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं। तिल के तेल का विशेष महत्व शनि ग्रह से जोड़ा जाता है और माना जाता है कि शनि के प्रकोप को शांत करने में यह बहुत कारगर है।

कुंडली से दूर होता है ग्रहदोष


तिल का तेल के दीपक जलाने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, जिससे साधक के कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनते हैं। साथ ही इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है ग्रहों के दोष से भी छुटकारा मिलता है।

इन बातों का रखें खास ध्यान


तिल के तेल का दीपक (Deepak) जलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे तिल के तेल का दीपक जलाने के लिए लाल धागे की बत्ती सबसे अच्छी मानी जाती है। तिल के तेल का दीपक देवी-देवताओं की बाईं हाथ की तरफ जलाना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि पूजा के बीच में दीपक बुझना नहीं चाहिए, वरना इसका पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।

तिल के तेल का महत्व


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तिल का तेल जलाने से वातावरण में एक सुगंध फैलती है जो मन को शांत करती है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है। तिल के तेल का दीपक (Deepak) जलाने से शनि दोष, राहु-केतु दोष आदि ग्रह दोषों का निवारण होता है। तिल का तेल देवताओं को अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। तिल के तेल का दीपक जलाने से मन शांत होता है और तनाव दूर होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…