24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक, इन समस्याओं का होगा निवारण

सनातन धर्म में अग्नि पूजा का विशेष महत्व है और यही कारण है कि किसी भी शुभ कार्य या पूजा से पहले दीपक (Deepak) जरूर जलाया जाता है। हिंदू धर्म में दीपक जलाना शुभता का प्रतीक होता है। ऐसे में यदि आप भी परिवार में किसी…

24GhanteOnline
April 14, 2026
2 min read

सनातन धर्म में अग्नि पूजा का विशेष महत्व है और यही कारण है कि किसी भी शुभ कार्य या पूजा से पहले दीपक (Deepak) जरूर जलाया जाता है। हिंदू धर्म में दीपक जलाना शुभता का प्रतीक होता है। ऐसे में यदि आप भी परिवार में किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं या किसी संकट के दौर से गुजर रहे हैं तो घर के मुख्य द्वार पर दीपक (Deepak) जरूर जलाना चाहिए। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे यहां घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

किस समय जलाना चाहिए दीपक (Deepak)


वास्तु नियमों के मुताबिक, घर के मुख्य द्वार पर यदि गोधूलि बेला के दौरान दीपक जलाया जाता है तो देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है। दरअसल गोधूलि बेला के दौरान ही घर में देवी लक्ष्मी का प्रवेश होता है। ऐसे में मुख्य द्वार पर दीपक जलाकर देवी लक्ष्मी का स्वागत करना चाहिए।

परिवार में बढ़ता है प्रेम

घर के मुख्य द्वार पर दीपक (Deepak) जलाने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। परिवार के सभी सदस्यों पर इसका सकारात्मक असर होता है। परिवार में शांति बनी रहती है और आपसी प्रेम बढ़ता है।

कर्ज से छुटकारा

यदि आप किसी कर्ज के कारण मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं तो घर के मुख्य द्वार पर दीपक (Deepak) जलाने से लाभ होता है। ऐसा करने से कर्ज से जल्द मुक्ति मिलती है। परिवार के सदस्यों को गंभीर बीमारियों से निजात मिलती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…