24 घण्टे ऑनलाइन

मंदिर में जलाएं ये दीपक, घर में प्रवेश करेगी बरकत

हिन्दू धर्म में हर पूजा-पाठ में दीपक जलाना अनिवार्य और शुभ माना गया है. बिना दीपक (Deepak) के पूजा अधूरी मानी जाती है. हमारे देश में प्राचीन समय से ही ग्रह-नक्षत्रों या देवी-देवताओं की पूजा में दीपक जलाने का विधान है.…

24GhanteOnline
June 14, 2026
2 min read

हिन्दू धर्म में हर पूजा-पाठ में दीपक जलाना अनिवार्य और शुभ माना गया है. बिना दीपक (Deepak) के पूजा अधूरी मानी जाती है. हमारे देश में प्राचीन समय से ही ग्रह-नक्षत्रों या देवी-देवताओं की पूजा में दीपक जलाने का विधान है. ज्योतिष शास्त्र में भी घर में दीपक जलाने के फायदों के बारे में विस्तार से बताया गया है. दीपक जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है. हिंदू धर्म ग्रंथों में कई तरह के दीपक जलाने के बारे में बताया गया है. उन्हीं में से एक है पंचमुखी दीपक.

ज्योतिष (Astrology) में भी पंचमुखी दीपक (Panchmukhi Diya) को बेहद लाभकारी बताया गया है और इससे जुड़े कुछ उपाए भी बताये गए हैं. जिसके बार में हमें बता रहे हैं भोपाल के रहने वाले  ज्योतिष पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा. तो चलिए जानते हैं क्या है वे उपाय.

जानिए, पंचमुखी दीपक (Panchmukhi diya) के उपाय


-हनुमान जी के सामने जलाएं पंचमुखी दीपक (Panchmukhi diya)


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने पंचमुखी दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है, और बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है. साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है, और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है.

-गाय के घी में ही जलाएं पंचमुखी दीपक (Panchmukhi diya)


पंचमुखी दीपक को सदैव गाय के शुद्ध घी में ही जलाना चाहिए. ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है और घर का वास्तुदोष भी दूर होता है.

-सुबह-शाम जलाएं पंचमुखी दीपक (Panchmukhi diya)


प्रतिदिन सुबह शाम पूजा के उपरांत पंचमुखी दीपक को घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर जलना चाहिए. ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती.

-कानूनी मुकदमे में जीत मिलेगी


ऐसा माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति पर कोई मुकदमा काफी समय से चल रहा है तो ऐसे में उस व्यक्ति को प्रतिदिन पंचमुखी दीपक जलाना चाहिए. ऐसा करने से मुकदमे में जीत मिलेगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…