24 घण्टे ऑनलाइन

इन जगहों पर जलाएं दीपक, घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि

हिंदू धर्म में दीपक (Deepak) जलाना बहुत पवित्र और विशेष माना जाता है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में भी दीपक जलाने को बहुत शुभ माना गया है। देवी-देवाताओं की पूजा में दीपक हमेशा जलाया जाता है। मान्यता है कि बिना दीपक जलाए…

24GhanteOnline
December 6, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में दीपक (Deepak) जलाना बहुत पवित्र और विशेष माना जाता है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में भी दीपक जलाने को बहुत शुभ माना गया है। देवी-देवाताओं की पूजा में दीपक हमेशा जलाया जाता है। मान्यता है कि बिना दीपक जलाए कोई भी पूजा पूरी नहीं होती है। देवी-देवताओं की आरती दीपक जलाकर ही की जाती है। हिंदू धर्म में गोधूलि बेला यानी शाम का समय बहुत पावन माना जाता है।

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में इस समय में घर के कुछ विशेष स्थानों पर दीपक (Deepak) जलाने के लिए कहा गया है। इन स्थानों पर रोज शाम के समय घी या तेल का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि शाम के समय घर के इन स्थानों पर दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। ऐसै में आइए जान लेते हैं घर के ये कौन से स्थान हैं, जहां शाम के समय दीपक जलाना चाहिए।

इन जगहों पर जलाएं दीपक (Deepak) 


प्रमुख द्वार पर

घर के प्रमुख द्वार पर रोजाना शाम के समय तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे विशेष लाभ होता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रोजाना गोधूलि बेला में घर के प्रमुख द्वार पर दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती और नकारात्मक उर्जा दूर होती है।

तुलसी के पास

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत विशेष माना गया है। ऐसे में रोजाना शाम की पूजा में दीपक जलाने के साथ-साथ तुलसी के पास भी घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

उत्तर-पूर्व दिशा में

ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में शाम के समय दीपक जलाना चाहिए। ये दिशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार मानी जाती है। इस दिशा में भी दीपक जलाने से बहुत लाभ मिलते हैं।

सीढ़ियों के नीचे

रोजाना शाम के समय सीढ़ियों के नीचे भी तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे काफी अच्छे परिणाम मिलते हैं। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…