24 घण्टे ऑनलाइन

नांदेड़ में सुखबीर बादल पर हमला, कृपाण से वार की कोशिश; आरोपी पकड़ा गया

नांदेड़: महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को हमला किया गया। घटना माता साहिब कौर इलाके के एक गुरुद्वारे में हुई, जहां एक निहंग ने कथित तौर पर…

24GhanteOnline
August 13, 2026
2 min read
नांदेड़ में सुखबीर बादल पर हमला, कृपाण से वार की कोशिश; आरोपी पकड़ा गया

नांदेड़: महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को हमला किया गया। घटना माता साहिब कौर इलाके के एक गुरुद्वारे में हुई, जहां एक निहंग ने कथित तौर पर कृपाण से उन पर हमला करने की कोशिश की।

हमले में सुखबीर बादल के दाहिने हाथ में चोट लगी। घटना के तुरंत बाद उन्हें निजी यशोसाई अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस ने हमलावर को मौके से ही हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिसकर्मी भी घायल

नांदेड़ के डीएम राहुल कर्डिले ने बताया कि सुखबीर बादल निजी दौरे पर गुरुद्वारे आए थे और उन्हें तय सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी। अचानक एक व्यक्ति परिसर में पहुंचा और हमला कर दिया। बादल को हल्की चोट लगी, जबकि उन्हें बचाने पहुंचे एक पुलिस इंस्पेक्टर को भी मामूली चोट आई।

घटना के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अस्पताल पहुंचने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बादल हाथ पर कपड़ा रखे सुरक्षाकर्मियों के बीच अंदर जाते नजर आ रहे हैं।

इससे पहले 4 दिसंबर 2024 को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर भी सुखबीर बादल पर गोली चलाने की कोशिश हुई थी। उस हमले में वह सुरक्षित बच गए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार

जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…

पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद

चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…

पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…

अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…