24 घण्टे ऑनलाइन

JNU में तेंदुआ की एंट्री, विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों में मचा हड़कंप

JNU में तेंदुआ (Leopard) देखा गया है। अरावली गेस्ट हाउस के पास पहाड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तेंदुए को देखा। तेंदुए को देखे जाने की घटना के बाद से विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच हड़कंप मच गया है। वन विभाग ने…

24GhanteOnline
September 7, 2025
2 min read

JNU में तेंदुआ (Leopard) देखा गया है। अरावली गेस्ट हाउस के पास पहाड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तेंदुए को देखा। तेंदुए को देखे जाने की घटना के बाद से विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच हड़कंप मच गया है। वन विभाग ने पैरों के निशान देखकर इसकी पुष्टि की है। बचाव दल, जो फिलहाल यमुना बाढ़ राहत कार्यों में लगे हुए हैं, को यहां भेजने का अनुरोध किया गया है।

वो जल्द ही कैंपस पहुंचेंगे। तलाशी अभियान आज रात शुरू होने की संभावना है। तेंदुआ एक व्यक्ति को नजर आया, जो कावेरी के कमरा नंबर 15 में रहता है। उसका नाम दीप्तांशु है। दीप्तांशु पिछले 5 सालों से एक बचावकर्ता/फीडर है। दीप्तांशु जंगली इलाकों में रहा है और जानवरों में अंतर कर सकता है। उसने तेंदुए (Leopard) को देखे जाने की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दी।

इसके बाद विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी मौके पर गए और हाल देखा। फिर वन विभाग को इस बारे में सूचित किया गया। दीप्तांशु ने बताया कि सभी बिल्लियां और कुत्ते रात में छिपे रहते थे। वो सुबह बाहर निकलते समय भी बहुत डरे हुए होते थे। वन विभाग की एक छोटी टीम ने तेंदुए (Leopard) के पैरों के निशान देखे, जिसके बाद वन विभाग ने तेंदुआ के आने की पुष्टि कर दी।

पुष्टि होने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से अनौपचारिक रूप से छात्रों के लिए एक सामान्य सुरक्षा संबंधी अलर्ट जारी कर दिया गया। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया कि दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें (ऊंची मंजिलों पर भी)। समूहों में घूमें।

सार्वजनिक क्षेत्रों की लाइटें जलाए रखें। बाथरूम आदि के दरवाजे बंद रखें। कावेरी, पेरियार और गोदावरी छात्रावासों में गश्त करें, जहां दिव्यांग छात्र रहते हैं। स्टेडियम और यमुना किनारे अतिरिक्त सतर्कता बरतें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…