24 घण्टे ऑनलाइन

पत्नी के भाई ने वकील की गाड़ी से कुचल कर दी हत्या, वजह कर देगी हैरान

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शनिवार शाम एक वकील का अपहरण करने के बाद उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद में उनकी गाड़ी से कुचल कर हत्या (Murder) कर दी गई। इस मामले की जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी। पुलिस…

24GhanteOnline
January 26, 2025
2 min read

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शनिवार शाम एक वकील का अपहरण करने के बाद उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद में उनकी गाड़ी से कुचल कर हत्या (Murder) कर दी गई। इस मामले की जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी। पुलिस के मुताबिक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैदोलिया अजायब इलाके के रहने वाले वकील चंद्रशेखर यादव, जिनकी उम्र 50 साल थी ‘थाना समाधान दिवस’ सम्मेलन में शामिल होने के लिए कप्तानगंज गए थे।

पुलिस ने बताया कि जब देर शाम चंद्रशेखर बाइक से घर लौट रहे थे तो हर्रैया थानाक्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उनको किडनैप कर लिया। सीनियर ऑफिसर ने बताया कि अपहरण की जानकारी जब तक पुलिस को मिली, तब तक किडनैपर्स वकील की बुरी तरह से पिटाई कर चुके थे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

 तलाक को लेकर चल रहा था मुकदमा


किडनैपर्स ने वकील को वाल्टरगंज क्षेत्र में गणेशपुर चौराहा पेट्रोल पंप के पास सड़क पर फेंक दिया और भागते वक्त चंद्रशेखर के ऊपर गाड़ी भी चढ़ा दी। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में वकील अस्पताल पहुंच गए और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बस्ती के SP अभिनंदन ने बताया कि वकील चंद्रशेखर की बहन का अपने पति रंजीत यादव से तलाक को लेकर मुकदमा चल रहा है और इसी मामले की पैरवी के लिए वह वहां गए थे।

राष्ट्रपति भवन में गूंजा ‘कुछ-कुछ होता है’, इंडोनेशियाई डेलिगेशन के परफॉमेंस ने बांधा समां


SP ने आगे बताया कि समझौते में रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज रंजीत यादव और उसके भाई संदीप यादव ने पहले वकील को किडनैप किया और पीट-पीटकर हत्या (Murder) करने के बाद शव फेंककर फरार हो गए। वकील की हत्या के मामले में रंजीत यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सात टीमों का गठन किया है, जो उनकी तलाश कर रही हैं। पुलिस ने सभी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें