24 घण्टे ऑनलाइन

लॉरेंस गैंग के शूटर को UP STF ने किया ढेर, 1 लाख का था इनामी

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले में एसटीएफ ने 1 लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। मारे गए बदमाश का नाम जितेंद्र उर्फ जीतू (Shooter Jitendra) है, जो मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला था। जीतू लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था और कई…

24GhanteOnline
February 26, 2025
2 min read

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले में एसटीएफ ने 1 लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। मारे गए बदमाश का नाम जितेंद्र उर्फ जीतू (Shooter Jitendra) है, जो मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला था। जीतू लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था और कई बड़े आपराधिक मामलों में वांटेड चल रहा था। बुधवार सुबह उसकी एसटीएफ से थाना मुंडाली क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई, जिसमें वह मारा गया।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था जितेंद्र उर्फ जीतू (Shooter Jitendra) 


जीतू ने साल 2016 में हरियाणा के झज्जर में एक डबल मर्डर को अंजाम दिया था। इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा मिली थी। इसी मुकदमे में साल 2023 में वह पैरोल पर बाहर आया था। मगर वह फरार हो गया था। इसके बाद उसने सुपारी लेकर गाजियाबाद में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

बताया जा रहा है कि जेल में रहने के दौरान जीतू कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आ गया था और जब जेल से फरार हुआ तो बिश्नोई गैंग के साथ मिलकर काम भी करने लगा था। जीतू के खिलाफ हरियाणा और गाजियाबाद में कई केस दर्ज थे। पुलिस शिद्दत से उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ भी प्राथमिकता से उसे पकड़ने के लिए प्रयास कर रही थी।

महाशिवरात्रि पर सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री


पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि जीतू मेरठ के मुंडाली इलाके के जंगल में छिपा है जिसके बाद एसटीएफ ने घेरेबंदी शुरू की। बुधवार तड़के हुई मुठभेड़ में जीतू को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोली चली थी।

मेरठ एसटीएफ के एएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि जितेंद्र उर्फ़ जीतू पर हरियाणा, दिल्ली और यूपी में कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज थे। इसमें हत्या, हत्या के प्रयास जैसे मुकदमे भी थे। उसपर इनाम भी घोषित किया गया था। वह एक कुख्यात और पेशेवर अपराधी था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें