24 घण्टे ऑनलाइन

हमने धमकी नहीं दी... पवन सिंह मामले पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ऑडियो मैसेज

‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले से पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) को एक धमकी भरा फोन कॉल आया था। उन्हें चेतावनी दी गई थी कि अगर उन्होंने ‘बिग बॉस’ में सलमान के साथ स्टेज शेयर किया, उनके साथ काम किया, तो…

24GhanteOnline
December 13, 2025
2 min read

‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले से पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) को एक धमकी भरा फोन कॉल आया था। उन्हें चेतावनी दी गई थी कि अगर उन्होंने ‘बिग बॉस’ में सलमान के साथ स्टेज शेयर किया, उनके साथ काम किया, तो अंजाम बुरा होगा। कॉल एक अज्ञात नंबर से आया था और धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बताया था। हालांकि, अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आदमी हरि बॉक्सर ने कहा है कि उसके गैंग ने पवन सिंह को धमकी नहीं दी थी।

धमकी मिलने के बाद पवन सिंह (Pawan Singh) की टीम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। अब लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने एक ऑडियो मैसेज जारी किया है। मैसेज में कहा गया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से पवन सिंह को धमकी नहीं दी गई। इतना ही नहीं मैसेज में ये भी कहा गया कि पवन सिंह सुरक्षा पाने के लिए ऐसा कर रहे होंगे।

हरि बॉक्सर ने कहा कि पवन सिंह (Pawan Singh) हमारे खिलाफ उल्टा सीधा बोल रहे हैं। थाने में शिकायत भी दी है, लेकिन लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से उन्हें कोई भी धमकी नहीं दी गई। हम जो करते हैं खुलेआम करते हैं। जो सलमान खान के साथ काम करेगा उसे हम धमकी नहीं देंगे बल्कि एक-47 की गोलियों से भून देंगे। हालांकि, 24ghanteonline इस ऑडियो के सही होने की पुष्टि नहीं करता है।

‘बिग बॉस 19’ फिनाले से पहले मिली थी धमकी


दरअसल, 7 दिसंबर को सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले था। फिनाले में पवन सिंह (Pawan Singh) ने परफॉर्म किया था। फिनाले से पहले पवन सिंह को धमकी मिली थी। कॉल करने वाले ने उनसे कहा था कि अगर उन्होंने सलमान के साथ काम किया तो अंजाम बुरा होगा। हालांकि, धमकी के बाद भी पवन सिंह ‘बिग बॉस’ में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे और सलमान खान के साथ परफॉर्म किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…