24 घण्टे ऑनलाइन

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर एनकाउंटर में ढेर, मकोका मामले में था फरार

यूपी के हापुड़ में बुधवार देर रात लॉरेंस विश्नोई गैंग के शार्प शूटर नवीन कुमार पुलिस एनकाउंटर (Encounter) में मारा गया। उस पर यूपी और दिल्ली में 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे और वह दिल्ली में मकोका के केस में वांछित था।…

24GhanteOnline
May 29, 2025
2 min read

यूपी के हापुड़ में बुधवार देर रात लॉरेंस विश्नोई गैंग के शार्प शूटर नवीन कुमार पुलिस एनकाउंटर (Encounter) में मारा गया। उस पर यूपी और दिल्ली में 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे और वह दिल्ली में मकोका के केस में वांछित था। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस अभियान को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, नवीन कुमार लॉरेंस गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर था। वह दिल्ली के थाना फर्श बाजार क्षेत्र में दर्ज हत्या और मकोका के मामले में फरार था। नवीन लॉरेंस गैंग के कुख्यात सदस्य हाशिम बाबा के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था।

दो राज्यों की पुलिस और एसटीएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार रात नवीन की लोकेशन हापुड़ में मिलने के बाद टीम ने स्थानीय पुलिस को अलर्ट किया।

बिग बी ने अयोध्या में रियल एस्टेट में चौथी बार किया निवेश, खरीदी इतने करोड़ की जमीन


पुलिस ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार आवासीय कालोनी में बाइक से जा रहे बदमाश नवीन कुमार को टीम ने रुकने के इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जिसके जवाब में पुलिस की फायरिंग में गोली लगने से बदमाश मौके पर ही गिर गया। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मुठभेड़ में एसटीएफ का एक जवान और दिल्ली स्पेशल सेल का एक सिपाही भी घायल हुआ है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें