24 घण्टे ऑनलाइन

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर कसा शिकंजा, कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार

महोली। पंजाब पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के कुख्यात को गिरफ्तार कर लिया है। यह चंडीगढ़ के पास बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था, लेकिन पुलिस ने अब इसके नापाक मंसूबों को नाकाम…

24GhanteOnline
March 22, 2025
2 min read

महोली। पंजाब पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के कुख्यात को गिरफ्तार कर लिया है। यह चंडीगढ़ के पास बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था, लेकिन पुलिस ने अब इसके नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है। पंजाब के मोहाली के जीरकपुर में पंजाब पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर लविश ग्रोवर (Lavish Grover) को गिरफ्तार किया है। ग्रोवर पर हत्या और हत्या के प्रयास सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं। वो जीरकपुर में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस को सूचना मिलने पर जब वो उसके ठिकाने पर पहुंची तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

इसने पुलिस पर तीन फायर किए थे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक गोली बदमाश की टांग पर लग गई। इसके बाद ये घायल हो गया था। पुलिस ने घायल अवस्था में इसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इसकी हालत ठीक बताई जा रही है। आरोपी अभी डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती है।

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तीन हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। इनमें से कुछ हथियार ऐसे हैं जोकि भारत में प्रतिबंधित हैं। पुलिस अपनी सूचना के हिसाब से पिछले कई दिनों से इसके पीछे लगी हुई थी। ये जीरकपुर इलाके में अपना पिछले कई दिनों से नेटवर्क चला रहा था। आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस अस्पताल से इसको लेकर आगे की पूछताछ करेगी।

आर्म्स एक्ट समेत 10 आपराधिक मामले दर्ज


एसपी रूरल मनप्रीत सिंह के अनुसार, आरोपी लविश लुधियाना का रहने वाला है और जीरकपुर में फ्लैट किराए पर लेकर रह रहा था। आरोपी पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट समेत 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी मनप्रीत सिंह के मुताबिक, पुलिस को लविश के शिवा एन्क्लेव में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद विशेष टीम ने इलाके को घेर लिया। जब फ्लैट का दरवाजा खटखटाया तो वे पुलिस को देख कर हैरान रह गया। उसने पिस्टल उठाई और पुलिस पर तीन फायर किए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार

जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…

पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद

चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…

पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…

अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…