24 घण्टे ऑनलाइन

Lava का कूलिंग मास्टर लॉन्च! कीमत कम, फीचर्स धांसू

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपना नया Lava Play Max 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, 6.72 इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा दिया गया है. गेमिंग के दौरान हीटिंग से बचने के…

24GhanteOnline
December 9, 2025
2 min read

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपना नया Lava Play Max 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, 6.72 इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा दिया गया है. गेमिंग के दौरान हीटिंग से बचने के लिए इसमें Vapour Chamber cooling सिस्टम भी मिलता है. इसके अलावा फोन में 5,000mAh बैटरी और 33W चार्जिंग भी मिलती है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में…

Lava Play Max 5G: कीमत


Lava Play Max 5G की शुरुआती कीमत भारत में 12,999 रुपये रखी गई है. यह 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है. वहीं 8GB RAM मॉडल की कीमत 14,999 रुपये तय की गई है. कंपनी ने इसे दो कलर ऑप्शन Deccan Black और Himalayan White में लॉन्च किया है.

Lava Play Max 5G: स्पेसिफिकेशन


लावा के इस फोन में 6.72 इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है. इसमें 4nm MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 128GB UFS 3.1 स्टोरेज और 8GB तक LPDDR4X RAM के साथ आता है. रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. फोन Android 15 पर काम करता है. गेमिंग के दौरान ओवरहीटिंग से बचाने के लिए Vapour Chamber cooling सिस्टम मौजूद है. कंपनी का दावा है कि इससे BGMI, COD Mobile और Free Fire जैसे गेम बिना हीटिंग इश्यू के खेले जा सकते हैं.

कैमरा परफॉर्मेंस और गेमिंग कूलिंग


फोन में 50MP रियर कैमरा दिया गया है, जो EIS सपोर्ट और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps पर करता है. फ्रंट में 8MP कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दिया गया है. Lava Play Max 5G में 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे वह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है.

Tags:Lava

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…