24 घण्टे ऑनलाइन

50MP सेल्फी कैमरे के साथ Lava ने लॉन्च किया धांसू स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ इतनी

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा ने अपने नए मिड रेंज फोन Lava Agni 4 को लॉन्च कर दिया है. यह Lava Agni 3 का सक्सेसर है, जिसे अक्टूबर 2024 में पेश किया गया था. स्मार्टफोन 6.67 इंच 120Hz फ्लैट AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है,…

24GhanteOnline
November 20, 2025
2 min read

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा ने अपने नए मिड रेंज फोन Lava Agni 4 को लॉन्च कर दिया है. यह Lava Agni 3 का सक्सेसर है, जिसे अक्टूबर 2024 में पेश किया गया था. स्मार्टफोन 6.67 इंच 120Hz फ्लैट AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो एल्युमिनियम अलॉय मेटल फ्रेम में हाउस्ड है. इस फोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट 5,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है. फोन में 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है.

Lava Agni 4 की कीमत और उपलब्धता

भारत में Lava Agni 4 की कीमत ₹22,999 रखी गई है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला एकमात्र वेरिएंट उपलब्ध है. हालांकि, कंपनी का कहना है कि यह एक इंट्रोडक्टरी प्राइसिंग है, जिसमें डेबिट/क्रेडिट कार्ड ऑफर शामिल हैं. फोन दो कलर ऑप्शन- Phantom Black और Lunar Mist में आता है. इसे 25 नवंबर दोपहर 12 बजे से Amazon पर खरीदा जा सकेगा.

Lava Agni 4 फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.67 इंच फ्लैट AMOLED स्क्रीन है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,400 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस और 446 PPI पिक्सल डेंसिटी मिलती है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन स्टॉक Android 15 पर चलता है. कंपनी ने 3 Android अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है. इसका डिजाइन एल्युमिनियम अलॉय मेटल फ्रेम का है और पीछे की तरफ AG मैट ग्लास मिलता है. स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass की प्रोटेक्शन मिलती है. फोन के साथ IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है.

इसमें MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट, 8GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलता है. इसके अलावा फोन में 4,300 sq mm एरिया वाला VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी है.

कैमरा सपोर्ट की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी (f/1.88, OIS), 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP (EIS) फ्रंट कैमरा मिलता है. फ्रंट और बैक दोनों कैमरों से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. फोन में 5,000mAh बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, USB 3.2 Type-C, IR Blaster, डुअल स्टीरियो स्पीकर और माइक्रोफोन का सपोर्ट है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…