24 घण्टे ऑनलाइन

घर में सुख-समृद्धि लाती है ये मूर्ति, जानिए इसे रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी चीजों का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए बेहद जरूरी है कि हर चीज उचित दिशा में रखी जाए। लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha) को घर में रखने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है।…

24GhanteOnline
January 15, 2025
2 min read

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी चीजों का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए बेहद जरूरी है कि हर चीज उचित दिशा में रखी जाए। लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha) को घर में रखने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इससे घर में प्रसन्नता का माहौल रहता है। आइए ज्योतिषाचार्य प्रभु दयाल दीक्षित से जाने लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha) रखने के फायदे और कुछ जरूरी बातें।

कौन है लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha)?


मान्यता के अनुसार, जापान के रहने वाले होताई ने बौद्ध धर्म अपना लिया था। उन्होंने काफी तपस्या की थी। जिससे उन्हें आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई। ज्ञान प्राप्ति के बाद होताई जोर-जोर से हंसने लगा। उन्होंने लोगों को हंसाना ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया था। उन्होंने कई देशों की यात्रा की। जहां भी गए लोगों को हंसाया। तब से उनका नाम लाफिंग बुद्धा पड़ गया। जिसका मतलब हंसते हुए भगवान बुद्ध है।

लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha) की मूर्ति का महत्व


लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha) को खुशियों का प्रतीक माना गया है। लाफिंग बुद्धा को घर में रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही नकारात्मक प्रभाव समाप्त होता है। परिवार में सभी सुखी जीवन व्यतीत करते हैं।

लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha) रखने की सही दिशा?


लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha) को किसी भी जगह नहीं रखना चाहिए। सही दिशा में रखने से ही लाभ मिलता है। लाफिंग बुद्धा घर के मुख्य द्वार के सामने होना चाहिए। पूर्व दिशा में लाफिंग बुद्धा रखना शुभ माना जाता है। लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को बच्चों के स्टडी रूम में रखने से उनका मन पढ़ाई में लगता है।

लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha) घर में कहां होना चाहिए?


ज्योतिषाचार्य प्रभु दयाल दीक्षित के अनुसार, लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha) की मूर्ति को घर के मुख्य द्वार के सामने रखना चाहिए। उसकी ऊंचाई करीब 30 इंच होनी चाहिए। लाफिंग बुद्धा को रसोईघर, डाइनिंग एरिया, बेडरूम और बाथरूम में नहीं रखना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…