24 घण्टे ऑनलाइन

घर में गुडलक लाती है ये मूर्ति, जानें स्थापित करने के नियम

वास्तु और फेंगशुई में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया हैं जिनका घर में आगमन होना शुभकारी होता हैं और वे अपने साथ सकारात्मकता लेकर आती हैं। इन्हीं वस्तुओं में से एक हैं लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha) की मूर्ती जो…

24GhanteOnline
February 19, 2025
3 min read

वास्तु और फेंगशुई में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया हैं जिनका घर में आगमन होना शुभकारी होता हैं और वे अपने साथ सकारात्मकता लेकर आती हैं। इन्हीं वस्तुओं में से एक हैं लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha) की मूर्ती जो वर्तमान समय में उपहार के तौर पर काफी प्रचलित हैं। इसे गुड लक के तौर पर उपहार में दिया जाता हैं जिसे घर में रखने से लोगों की किस्मत में बदलाव होता है। लेकिन यह तभी प्रभावी होता हैं जब इसकी स्थापना से जुड़ी सही जानकारी आपके पास हो। जी हां, लाफिंग बुद्धा घर में रखने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हैं। तो आइये जानते हैं लाफिंग बुद्धा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी...

लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha) के लाभ


घर में रहने वालों की आमदनी बढ़ती है। आपके घर में कोई जादू-टोना करता है या किसी की बुरी नजर आपके घर के सदस्यों पर पड़ी है तो आपको ड्रैगन पर बैठे, दिव्य शक्तियों के स्वामी लाफिंग बुद्धा को अपने घर में रखना चाहिए। घर में लाफिंग बुद्धा को रखने से सुख एवं समृद्धि आती है। कहा जाता है कि लाफिंग बुद्धा का संबंध धन से होता है और इसी कारण लोगों आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए लाफिंग बुद्धा की मदद लेते हैं। इतना ही नहीं लोग घर के अलावा व्यापार में लाभ के लिए इन्हें अपने कार्यस्थल पर रखते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान


लाफिंग बुद्धा को घर या दफ्तर में रखते समय जगह का चुनाव सही ढंग से करें। लाफिंग बुद्धा पूर्व दिशा में रखें जो अपने दोनों हाथों को उठाकर हंस रहे हों। लेकिन लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को भूलकर भी मुख्य दरवाज़े के सामने न रखें। इसे अपने घर में दक्षिण पूर्व दिशा में रखें तो इस दिशा की सकारात्मक उर्जा बढ़ जाती है जो धन और सुख को आकर्षित करती है।

घर में यहां रखें लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha)


वैसे लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा कई तरह की मिलती है, लेकिन अगर आप धन की कमी को झेल रहे हैं, तो इसके लिए घर में धन की पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा को स्थापित करें। मान्यता है कि इनकी इस प्रतिमा को घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने रखें। यहां प्रतिमा को जमीन से 30 इंच या फिर ज्यादा से ज्यादा 32 इंच की ऊंचाई पर रखना अच्छा होता है। ऐसा करने से घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी दूर होगी और धन के लिए आय के नए आयाम खुलेंगे।

यहां न रखें प्रतिमा


कई बार लोग लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा को बिना जानकारी के ऐसी जगह रख देते हैं, जिसे वास्तु के मुताबिक ठीक नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा को किचन, खाने के एरिया, बेडरूम और टॉयलेट में बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। ये एक तरह की भूल होती है और ऐसे में आपको आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है।

कौन से लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha) रखें


- किस्मत के बंद दरवाजे खोलने के लिए घर में लेटे हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखनी चाहिए।

- जिस घर में पैसों की कमी हो, उन्हें घर में करने के लिए धन की पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा रखने चाहिए।

- बिजनेस में तरक्की की कामना हो तो हाथ में थैला पकड़े हुए लॉफिंग बुद्धा को घर लाना चाहिए।

- घर व जीवन में नेगेटिविटी छाई हो तो ड्रैगन पर बैठे लॉफिंग बुद्धा को रखना शुभ होता है।

- सुख-समृद्धि पाने के लिए घर में हंसते व बैठे हुए लॉफिंग बुद्धा को रखना चाहिए।

- एक हाथ में सिक्का और दूसरे हाथ में पंखा लिए हुए लाफिंग बुद्धा को घर रमें रखने से जीवन में खुशहाली आती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…