24 घण्टे ऑनलाइन

ज्वार खरीद में टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड

लखनऊ: योगी सरकार ज्वार (Jowar) किसानों के साथ संबल बनकर खड़ी रही, जिससे 31 दिसंबर तक हुई ज्वार खरीद में लक्ष्य के सापेक्ष 104.32 प्रतिशत क्रय किया गया। 10704 किसानों से इस वर्ष 46942.15 मीट्रिक टन ज्वार की खरीद हुई है,…

24GhanteOnline
January 1, 2025
2 min read

लखनऊ: योगी सरकार ज्वार (Jowar) किसानों के साथ संबल बनकर खड़ी रही, जिससे 31 दिसंबर तक हुई ज्वार खरीद में लक्ष्य के सापेक्ष 104.32 प्रतिशत क्रय किया गया। 10704 किसानों से इस वर्ष 46942.15 मीट्रिक टन ज्वार की खरीद हुई है, जबकि पिछले वर्ष 13340.30 मीट्रिक टन खरीद हुई थी। योगी सरकार के प्रयासों से इस वर्ष बेतहाशा वृद्धि हुई। सरकार ने ज्वार किसानों को 140.76 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान भी कर दिया है।

46942.15 मीट्रिक टन हुई ज्वार (Jowar) खरीद


खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत 31 दिसंबर तक ज्वार (Jowar) की खरीद हुई। इस वर्ष 46942.15 मीट्रिक टन ज्वार की खरीद हुई, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 13340.30 मीट्रिक टन था।

इस वर्ष ज्वार खरीद का लक्ष्य 45 हजार मीट्रिक टन निर्धारित था, लेकिन योगी सरकार की किसान समर्थन नीतियों के कारण ज्वार खरीद बढ़ गई।

सरकार ने बढ़ाया था न्यूनतम समर्थन मूल्य


ज्वार (Jowar) को बढ़ावा देने के साथ ही सरकार ने इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य भी बढ़ाया था। ज्वार मालदांडी का 3421 रुपये, ज्वार (हाईब्रिड) का 3371 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया।

ज्वार खरीद पहली अक्टूबर से प्रारंभ होकर 31 दिसंबर तक हुई। यह खरीद बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, कानपुर नगर-देहात, फतेहपुर, उन्नाव, हरदोई, मीरजापुर व जालौन में की गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें