24 घण्टे ऑनलाइन

नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल खट्टर की सुरक्षा में चूक, देर रात सड़क पर इतनी देर खड़ा रहा काफिला

चंडीगढ़। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। मामला बीती रात का है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एक शादी समारोह में शिरकत करने…

24GhanteOnline
February 21, 2025
2 min read

चंडीगढ़। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। मामला बीती रात का है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एक शादी समारोह में शिरकत करने चंडीगढ़ पहुंचे थे। सीएम सैनी और खट्टर शादी समारोह से वापस लौटते समय एक ही गाड़ी में सवार थे। सीएम उन्हें अपने संत कबीर कुटीर सरकारी आवास से हरियाणा निवास छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान उनका काफिला करीब 15 मिनट तक सड़क पर खड़ा रहा।

दरअसल, हरियाणा-पंजाब सीएम के आवास से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट और सचिवालय की तरफ जा रहे रोड़ पर हरियाणा और पंजाब भवन है। हरियाणा निवास और पंजाब भवन की तरफ के लिए मुख्य रोड से लिंक रोड पर एंट्री के लिए एक गेट लगा हुआ है। इस दौरान जब सीएम नायब सैनी (CM Nayab Singh) और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के काफिले ने हरियाणा निवास की तरफ टर्न किया तो गेट बंद मिला।

सूत्रों के मुताबिक, इस गेट की चाबी पंजाब भवन के गार्ड के पास रहती है। इसी के चलते सीएम नायब सैनी (CM Nayab Singh) और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के काफिले को करीब 15 मिनट तक सड़क पर रोका गया और पंजाब के गार्ड से चाबी मिलने पर गेट खोला गया।

इस मामले के बाद हरियाणा पुलिस और हरियाणा सीआईडी अलर्ट हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, काफिला रुकने में चूक और आगे रूट क्लियर नहीं होने की जांच शुरू कर दी गई। हालांकि, इस मामले में कोई भी अधिकारी जानकारी नहीं दे रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…