24 घण्टे ऑनलाइन

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, मलवे में लापता दो यात्रियों की तलाश फिर शुरू

देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद अंतर्गत, यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा मार्ग पर सोमवार अपराह्न भूस्खलन (Landslide) के मलबे की चपेट में आने के बाद लापता दो यात्रियों की तलाश मंगलवार सुबह फिर शुरू हो गई है। इस…

24GhanteOnline
June 24, 2025
1 min read

देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद अंतर्गत, यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा मार्ग पर सोमवार अपराह्न भूस्खलन (Landslide) के मलबे की चपेट में आने के बाद लापता दो यात्रियों की तलाश मंगलवार सुबह फिर शुरू हो गई है। इस प्राकृतिक आपदा में कल रात मिले दो लोगों के क्षत, विक्षत शवों की भी पहचान आज हो गई है। ये दोनों उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के रहने वाले हैं।

उत्तरकाशी के आपातकालीन परिचालन केंद्र प्रभारी शार्दुल गुसाई ने बताया कि आज प्रातः 6:30 बजे से पुनः एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग टीम द्वारा रेस्क्यू खोजबीन प्रारंभ किया गया है। सभी यात्रियों को आवागमन के लिए फिलहाल रोका गया है, जिन्हें वैकल्पिक मार्ग से भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि कल हुई दुर्घटना के बाद, रेस्क्यू में बरामद शवों की पहचान हरिशंकर ( 47) और ख्याति (09) निवासी जौनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जबकि भाविका शर्मा (11) नई दिल्ली और कमलेश जेठवा (35) मुंबई, महाराष्ट्र अभी लापता हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

इस हादसे में सुरक्षित रसिक भाई निवासी प्रतापनगर वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जंगल चट्टी में उपचाराधीन हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें