24 घण्टे ऑनलाइन

Land for Job Scam: लालू यादव को बड़ा झटका, पूर्व रेलमंत्री समेत सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया समन

नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) सहित कुछ और लोगों को समन जारी किया है। यानी उन्हें अदालत के सामने पेश होना होगा। इस मामले की जांच भारत की केंद्रीय एजेंसी सीबीआई…

24GhanteOnline
February 25, 2025
2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) सहित कुछ और लोगों को समन जारी किया है। यानी उन्हें अदालत के सामने पेश होना होगा। इस मामले की जांच भारत की केंद्रीय एजेंसी सीबीआई कर रही है। लालू प्रसाद यादव सहित 78 लोगों पर आरोप हैं।

मामला लैंड फॉर जॉब (Land for Job Scam) घोटाले से जुड़ा है। लंबे अरसे से अदालतों की कार्यवाही का हिस्सा ये मामला फिलहाल चार्जशीट के बाद चर्चा में है। दिल्ली की कोर्ट ने सीबीआई की सप्लीमेंट्री चार्टशीट (पूरक आरोपपत्र) पर संज्ञान लिया है। इस मामले में लालू यादव परिवार के और भी कुछ सदस्य आरोपी हैं।

यहीं ये भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि लैंड फॉर जॉब घोटाले (Land for Job Scam) में जो 78 आरोपी हैं, इनमें से 30 सरकारी कर्मचारी हैं। कोर्ट ने हेमा और तेज प्रताप यादव को भी इस केस में समन जारी किया है। अदालत ने कहा है कि समन के मुताबित इन सभी लोगों को 11 मार्च को पेश होना होगा।

क्या है ये पूरा केस?


लालू यादव (Lalu Yadav) के विरोधी आरोप लगाते रहे हैं कि ये कथित घोटला लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए। पूरा मामला रेलवे के पश्चिम मध्य जोन – खासकर मध्य प्रदेश के जबलपुर में ग्रुप डी के कर्मचारियों की नियुक्ति से जुड़ा है। आरोप हैं कि नौकरी के बदले में इन अभ्यर्थियों ने लालू प्रसाद यादव के परिवार और उनके सहयोगियों के नाम जमीनें की।

LG के अभिभाषण के बीच AAP विधायकों हंगामा, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा से कर दिया निलंबित


सीबीआई ने इस मामले को मई 2022 में दर्ज किया। उसके बाद इसमें लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी, दो लड़कियां और कई अज्ञात सरकारी अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…