फालतू का है कुंभ, इसका कोई मतलब नहीं…, लालू ने NDLS पर भगदड़ पर जताया शोक
पटना। आरजेडी चीफ और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) ने महाकुंभ (Maha Kumbh) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि फालतू का है कुंभ, इसका कोई मतलब नहीं है। वहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे (NDLS…
पटना। आरजेडी चीफ और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) ने महाकुंभ (Maha Kumbh) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि फालतू का है कुंभ, इसका कोई मतलब नहीं है। वहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे (NDLS Stampede) पर उन्होंने कहा कि दुखद घटना घटी है। हम मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। रेलवे की गलती है। रेलवे की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। यह रेलवे का फेल्योर है। रेल मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
श्री यादव (Lalu Yadav) ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कल (शनिवार) रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे की गलती से कई लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि रेलवे की लापरवाही और कुप्रबंध के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है।
श्री यादव (Lalu Yadav) ने कहा कि रेलवे को इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना पर बहुत अफसोस है। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
NDLS पर भगदड़ के बाद एक्शन में रेलवे, यूपी के सभी स्टेशनों पर हाई अलर्ट
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों का इलाज दिल्ली के लेडी हार्डिंग और LNJP अस्पताल में चल रहा है। शनिवार रात को यह हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 16 पर हुआ। मरने वालों में ज्यादार महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। रेल मंत्री ने भगदड़ की हाई लेवल जांच के आदेश दिए हैं।
मरने वालों में ज्यादातर लोग बिहार और दिल्ली के
इस भगदड़ में मरने वालों में ज्यादातर लोग बिहार और दिल्ली के रहने वाले हैं। बिहार के 9, दिल्ली के 8 और हरियाणा के 1 व्यक्ति की मौत हुई है। फिलहाल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थिति कंट्रोल में है। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
