24 घण्टे ऑनलाइन

तेज प्रताप यादव को लालू यादव ने पार्टी से किया निष्कासित, परिवार से भी कर दिया बेदखल

पटना। आरजेडी प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को लेकर बड़ा फैसला किया है। उन्होंने अपने बेटे को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है। यही नहीं लालू ने तेज प्रताप (Tej…

24GhanteOnline
May 25, 2025
2 min read

पटना। आरजेडी प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को लेकर बड़ा फैसला किया है। उन्होंने अपने बेटे को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है। यही नहीं लालू ने तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) को परिवार से भी बेदखल कर दिया है। आरजेडी चीफ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि अब परिवार और पार्टी में तेज प्रताप की कोई भूमिका नहीं है।

आरजेडी चीफ ने अपनी पोस्ट में कहा ‘निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र (Tej Pratap Yadav) की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।


निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार…


— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 25, 2025


’12 साल से रिलेशनशिप में….’, तेज प्रताप यादव ने फोटो शेयर कर किया प्यार का इजहार


इसके आगे लालू यादव ने कहा ‘अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है’।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।