24 घण्टे ऑनलाइन

महिलाओं के खातों में सीधे आएगी Lado Laxmi Yojana की राशि: सीएम सैनी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Saini) ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना को अमलीजामा पहना ने की पूरी तैयारी कर ली है। इस योजना के तहत इसी साल महिलाओं के खातों में 2100-2100 रुपए की राशि जमा करवाई जाएगी। इस…

24GhanteOnline
June 26, 2025
2 min read

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Saini) ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना को अमलीजामा पहना ने की पूरी तैयारी कर ली है। इस योजना के तहत इसी साल महिलाओं के खातों में 2100-2100 रुपए की राशि जमा करवाई जाएगी। इस योजना के लिए बजट में 5 हजार करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान भी कर लिया है। अहम पहलू यह है कि इस सरकार ने 217 संकल्पों में से 5 माह में 28 संकल्पों को पूरा कर लिया है और 90 संकल्पों पर कार्य चल रहा है। सरकार हर क्षेत्र में तेज गति के साथ विकास कार्य कर रही है और हर व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री सैनी (CM Saini) बुधवार को देर सायं गांव बण, बहलोलपुर व गांव जालखेडी में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। मुख्यमंत्री ने गांव बण में सरपंच पशविंद्र कौर द्वारा रखी 7 मांगों, गांव बहलोलपुर में सरपंच नेहा सैनी द्वारा रखी 6 मांगों, जालखेडी में सरपंच द्वारा रखी 8 मांगों को विभागों के माध्यम से पूरा करने के साथ-साथ गांव बण, बहलोलपुर, गांव जालखेडी में विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि पिहोवा से यमुनानगर तक फोर लेनिंग कीपरियोजना को जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा और गांव बहलोलपुर में 65 लाख रुपए की राशि से विकास कार्य जल्द ही शुरू कर दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री (CM Saini) ने कहा कि जल्द ही प्रदेश सरकार 7500 पदों पर युवाओं को नौकरी का परिणाम घोषित करेगी और इसके अलावा सभी विभागों में खाली पदों का विज्ञापन जारी करके युवाओं को नौकरी देने की भी योजना बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री (CM Saini) ने कहा कि प्रदेश के 10 जिलों में इंडस्ट्रीयल मॉडल टाऊनशिप (आई. एम.टी.) बनाने के कार्य को गति से किया जा रहा है। सरकार बनने के बाद प्रदेश के 36 हजार परिवारों को आवास योजना के तहत 151 करोड़ रुपए डी. बी.टी. के माध्यम से उनके खातों में भेजा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…