रूस के बाद यहां की डोली धरती, इतनी तीव्रता के लगे झटके
रूस के बाद अब कुरील द्वीप में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई है। इस भूकंप के बाद रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका के तीन हिस्सों में सुनामी की आशंका जताई गयी है। रूस के…
रूस के बाद अब कुरील द्वीप में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई है। इस भूकंप के बाद रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका के तीन हिस्सों में सुनामी की आशंका जताई गयी है। रूस के आपात सेवा मंत्रालय ने इसे लेकर रविवार को चेतावनी जारी की।
रूस के आपता सेवा मंत्रालय ने टेलीग्राम पर जारी अपने संदेश में कहा कि, उम्मीद है कि लहरों की ऊंचाई कम रहेगी लेकिन लोगों को तट से दूर रहने की सलाह दी गयी है। अधिकारियों ने कहा कि, समुद्र किनारे रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
रूस के वैज्ञानिकों ने पिछले सप्ताह ही चेतावनी दी थी कि क्षेत्र में तेज भूकंप (Earthquake) के झटकों के बाद आफ्टरशॉक्स और भूगर्भीय हलचलें आने के आसार हैं। इससे पहले, इसी क्षेत्र में क्लूचेवस्कॉय ज्वालामुखी भी फट चुका है, जो कि कामचटका का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
