24 घण्टे ऑनलाइन

कुंवर अभिजय पटेल बने अपना दल कमेरावादी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल एवं राष्ट्रीय समिति के अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीएल पटेल ने मंगलवार को लखीमपुर खीरी के कुंवर अभिजय पटेल (Kunwar Abhijay Patel) को पार्टी के युवा मंच…

24GhanteOnline
September 8, 2026
1 min read
कुंवर अभिजय पटेल बने अपना दल कमेरावादी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल एवं राष्ट्रीय समिति के अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीएल पटेल ने मंगलवार को लखीमपुर खीरी के कुंवर अभिजय पटेल (Kunwar Abhijay Patel) को पार्टी के युवा मंच का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।

इस दौरान आयोजित बैठक में अपना दल कमेरावादी की नेता एवं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल भी उपस्थित रहीं। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कुंवर अभिजय पटेल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर संगठनात्मक चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने चुनावी तैयारियों को गति देने और युवा मंच को सक्रिय भूमिका में लाने पर भी जोर दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें