24 घण्टे ऑनलाइन

टैक्स का पैसा हो रहा है हवा-हवाई…, विवादों के बीच कुणाल कामरा ने जारी किया एक और वीडियो

नई दिल्ली। स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने विवाद के बीच एक और वीडियो जारी कर दिया है। कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसते हुए बुधवार को एक वीडियो शेयर किया,…

24GhanteOnline
March 26, 2025
1 min read

नई दिल्ली। स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने विवाद के बीच एक और वीडियो जारी कर दिया है। कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसते हुए बुधवार को एक वीडियो शेयर किया, जहां वह एक गाने के जरिए वित्त मंत्री को ‘निर्मला ताई’ बुला रहे हैं और नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं।

करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में कामरा (Kunal Kamra) ने जोक करते हुए कहा कि ‘आपका टैक्स का पैसा हो रहा है हवा हवाई। इन सड़कों की बर्बादी करने सरकार है आई। मेट्रो है इनके मन में खोद कर लें अंगड़ाई। ट्रैफिक बढ़ाने ये है आई, बेजेज गिराने ये है आई। कॉपोरेट ये ज्यादा कॉपोरेट इम्प्लाई टैक्स भरेगा। कहते हैं इसको तानाशाही।’


🍿 🍿 🍿 pic.twitter.com/KiDBbvaxSL


— Kunal Kamra (@kunalkamra88) March 26, 2025


हम होंगे कंगाल एक दिन…, तोड़फोड़ फुटेज के साथ कुणाल कामरा ने नया वीडियो जारी किया 


उन्होंने आगे कहा, कि देश में इतनी महंगाई सरकार के साथ है आई। लोगों की लूटने कमाई साड़ी वाली दीदी आई। सैलरी चुराने ये है आई। मिडिल क्लास दबाने ये है आई। पॉपकॉर्न खिलाने ये है आई। कहते हैं इसको निर्मला ताई।’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।