24 घण्टे ऑनलाइन

दुनियाभर में बंद हुई ये धांसू बाइक, भारत में जल्द आ सकता है नया मॉडल

कई वजहों से KTM ने अपनी मशहूर सिंगल-सिलेंडर सुपरस्पोर्ट बाइक RC 390 को दुनिया के कई देशों में बंद कर दिया है. एक हालिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक UK, यूरोप और दूसरे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में RC 390 की बिक्री बंद हो गई…

24GhanteOnline
December 23, 2025
2 min read

कई वजहों से KTM ने अपनी मशहूर सिंगल-सिलेंडर सुपरस्पोर्ट बाइक RC 390 को दुनिया के कई देशों में बंद कर दिया है. एक हालिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक UK, यूरोप और दूसरे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में RC 390 की बिक्री बंद हो गई है, लेकिन भारत में इसकी बिक्री जारी रहेगी, क्योंकि यह बाइक यहां बजाज ऑटो के साथ मिलकर बनाई जाती है.

KTM RC 390 दुनिया की सबसे लोकप्रिय सिंगल-सिलेंडर सुपरस्पोर्ट बाइक्स में से एक रही है. हाल के सालों में इसकी डिमांड कम हो गई. इसी वजह से KTM ने UK और यूरोप जैसे बाजारों में इस बाइक को बंद करने का फैसला लिया.

भारत में बिक्री क्यों जारी रहेगी?


भारत में RC 390 की मांग अभी इतनी है कि इसका सीमित प्रोडक्शन चल सकता है, इसलिए यहां यह बाइक अभी बिकती रहेगी. दुनिया के बाकी बाजारों में जो भी डीलरों के पास स्टॉक बचा है, वह 2026 तक बेच दिया जाएगा. इसके अलावा, 373cc इंजन को Euro 5+ नियमों के हिसाब से अपडेट करना महंगा पड़ता, जिससे कीमत और बढ़ जाती और बाइक बेचना मुश्किल हो जाता.

इंजन को लेकर क्या बात है?


RC 390, KTM की 390 रेंज की आखिरी बाइक है जिसमें अभी भी पुराना 373cc इंजन इस्तेमाल हो रहा है. वहीं Duke 390 और Adventure 390 में नया 399cc LC4c इंजन आ चुका है, जो Euro 5+ नियमों के मुताबिक है. KTM एक नई RC 390 पर काम कर रही है, जिसमें यही नया 399cc इंजन होगा, लेकिन इसके लॉन्च की तारीख अभी तय नहीं है.

क्या भारत में आएगी नई बाइक?


KTM इंडिया की वेबसाइट पर RC 390 अभी लिस्टेड है, लेकिन कीमत के सामने Coming Soon लिखा है. यह काफी दिलचस्प है. GST 2.0 के बाद इसकी आखिरी कीमत ₹3.23 लाख (एक्स-शोरूम) थी. माना जा रहा है कि KTM नए रंगों के साथ RC 390 जल्द लॉन्च कर सकती है और तब कीमत बदली जा सकती है.

Tags:KTM

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…