बीजेपी राज्य प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू पार्टी से निष्कासित, वजह बने यी दिग्गज नेता
जयपुर। भाजपा की राजस्थान इकाई ने राज्य प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू (Krishna Kumar Janu) को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जानू के खिलाफ यह कार्रवाई उनके द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों और पार्टी के वरिष्ठ…

जयपुर। भाजपा की राजस्थान इकाई ने राज्य प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू (Krishna Kumar Janu) को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जानू के खिलाफ यह कार्रवाई उनके द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर सवाल उठाने के कारण की गई।
दरअसल कृष्ण कुमार (Krishna Kumar Janu) ने जम्मू कश्मीर के पू्र्व गवर्नर सत्यपाल मलिक और देश के पूर्व राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का पक्ष लेते हुए मीडिया के सामने अपनी ही पार्टी को खरी-खोटी सुनाई थी। पार्टी के खिलाफ बयान देने के बाद बीजेपी आलाकमान ने उन्हें 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है।
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई जून में शुरू की गई अनुशासन प्रक्रिया का हिस्सा है। भाजपा की राज्य अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत के अनुसार, जानू को 20 जून को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और उनसे उनकी टिप्पणियों के संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। लखावत ने कहा कि वह अपने कार्यों को सही ठहराने में असफल रहे और इस पर विचार करते हुए समिति ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया।
उन्होंने (Krishna Kumar Janu) एक कथित वीडियो में बीजेपी के जाट नेताओं को निशाना बनाते हुए कहा कि जब सत्य पाल मलिक का अंतिम संस्कार हुआ तो सरकार द्वारा जो तिरस्कार दिखाया गया वह किसी भी हाल में उचित नहीं ठहराया जा सकता। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर कहा कि उनके लिए न तो कोई विदाई भाषण था, न ही कोई समारोह और कहा कि दोनों नेता जाट समुदाय से हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इस मुद्दे पर बीजेपी के जाट नेता चुप क्यों हैं, जबकि उनका समुदाय हमेशा अपने सिद्धांतों और मूल्यों के खड़ा रहता है।
कृष्ण कुमार जानू (Krishna Kumar Janu) ने भारतीय जनता पार्टी के सांसदों, विधायकों और अन्य समुदाय के पदाधिकारियों से यह सवाल किया कि वो किस तरह से यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनके साथ भी ऐसा व्यवहार नहीं किया जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…
30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…
पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…
एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…
