सिर्फ 15 रुपए में 200 किलोमीटर दौड़ती है ये इलेक्ट्रिक क्रूजर
Komaki Electric ने ग्राहकों के लिए एक नई Electric Cruiser बाइक को लॉन्च कर दिया है. Komaki MX16 Pro की न केवल परफॉर्मेंस दमदार है बल्कि ये बाइक बहुत ही कम रनिंग कॉस्ट पर लंबी दूरी तय करने में भी सक्षम है. ये बाइक डुअल…
Komaki Electric ने ग्राहकों के लिए एक नई Electric Cruiser बाइक को लॉन्च कर दिया है. Komaki MX16 Pro की न केवल परफॉर्मेंस दमदार है बल्कि ये बाइक बहुत ही कम रनिंग कॉस्ट पर लंबी दूरी तय करने में भी सक्षम है. ये बाइक डुअल टोन और जेट ब्लैक दो रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध है, ये बाइक उन लोगों को पसंद आएगी जो लोग कम रनिंग कॉस्ट और लॉन्ग टर्म ड्यूरेबिलिटी चाहते हैं. आइए जानते हैं कि इस बाइक के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे?
Komaki MX16 Pro Driving Range
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 5kW BLDC हब मोटर और 4.5kWh की बैटरी से लैस ये इलेक्ट्रिक क्रूजर एक बार चार्ज करने पर 160 से 220 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है. कोमाकी का कहना है कि 15 से 20 रुपए के खर्च में ये बाइक लगभग 200 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है, वहीं दूसरी ओर पेट्रोल बाइक को इतने किलोमीटर चलने के लिए लगभग 700 रुपए का पेट्रोल चाहिए होता है. मोटर 6.7hp की पावर जेनरेट करती है और इस बाइक की टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है.
Komaki MX16 Pro Price और फीचर्स
बेहतर ब्रेकिंग स्टेबलिटी के लिए ट्रिपल डिस्क ब्रेक सिस्टम के साथ उतारी गई इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1 लाख 69 हजार 999 रुपए (एक्स शोरूम, लखनऊ) में उतारी गई है. इस बाइक में आप लोगों को फुल कलर टीएफटी डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स अलर्ट, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, ऑटो-रिपेयर स्विच और पार्क असिस्ट जैसी खूबियां मिलती हैं.
Electric Bikes under 2 Lakh
2 लाख से कम कीमत में मिलने वाली इलेक्ट्रिक बाइक्स की बात करें तो इस रेंज में Ola Roaster X Plus (कीमत 1,29,999 रुपए से शुरू), Revolt RV400 (कीमत 1,49,950 रुपए), Oben Rorr EZ (4.4kWh) की कीमत 1,29,999 रुपए जैसी बाइक्स मिल जाएंगी. ध्यान दें कि इन सभी बाइक्स की ये एक्स शोरूम कीमत है, इसमें कुछ अतिरिक्त चार्ज भी जोड़ा जाएगा जैसे इंश्योरेंस आदि.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
