9 दिनों तक आग उगलेगा सूर्य, जानें कब से शुरू होगा नौतपा
नौतपा (Nautapa) का समय भयंकर गर्मी के लिए जाना जाता है। इस दौरान सूर्य देव पृथ्वी के सबसे करीब होते हैं, जिससे तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और भीषण गर्मी का पड़ती है। नौतपा के दौरान गर्मी अपने चरम पर रहती है और इस…
नौतपा (Nautapa) का समय भयंकर गर्मी के लिए जाना जाता है। इस दौरान सूर्य देव पृथ्वी के सबसे करीब होते हैं, जिससे तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और भीषण गर्मी का पड़ती है। नौतपा के दौरान गर्मी अपने चरम पर रहती है और इस अवधि में सूर्य देव आग उगलते हैं। नौतपा को नवतपा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नौतपा के 9 दिनों के दौरान सूर्य पृथ्वी के बहुत करीब आ जाता है। आइए जानते हैं कि इस साल नौतपा कब से शुरू होगा, नौतपा में इतनी गर्मी क्यों रहती है और नौतपा का ज्योतिष से क्या संबंध होता है।
नौतपा (Nautapa) क्या है?
जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो नौतपा की शुरुआत होती है। वहीं, जब सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, तो नौतपा की अवधि समाप्त हो जाएगी। यह नौ दिन प्रकृति के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवधि मानी जाती है।
2025 में नौतपा (Nautapa) कब लगेगा?
इस साल 2025 में नौतपा 25 मई से शुरू होगा और यह अवधित 8 जून को समाप्त होगी यानी 15 दिनों की इस अवधि में धरती पर तापमान सबसे ज्यादा होगा। इन 15 दिनों में प्रचंड गर्मी पडे़गी और आसमान से आग बरसने वाली है। ऐसी मान्यता है कि अगर नौतपा खूब तपता है, तो अच्छी बारिश होती है और गर्मी से राहत मिलती है।
नौतपा (Nautapa) से जुड़ीं कुछ जरूरी बातें
नौतपा (Nautapa) कितने दिनों का होता है- हर साल सूर्य देव 15 दिनों के लिए रोहिणी नक्षत्र में गोचर करते हैं और इन्हीं 15 दिन के शुरुआती नौ दिनों को नौतपा के नाम से जाना जाता है।
नौतपा (Nautapa) कब लगता है:- ज्योतिष के अनुसार, नौतपा वह अवधि है, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, जो आमतौर पर मई के अंत या जून की शुरुआत में होता है।
नौतपा (Nautapa) क्यों महत्वपूर्ण है:- नौतपा के दौरान गर्मी चरम पर होती है और इसे भीषण गर्मी के रूप में जाना जाता है। नौतपा के खूब तपने पर अच्छी बारिश होती है और गर्मी से राहत मिलती है।
नौतपा (Nautapa) का ज्योतिष से संबंध:- नौतपा के दौरान सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में होते हैं। रोहिणी नक्षत्र शुक्र देव का नक्षत्र होता है और शुक्र देव सूर्य देव के शत्रु नक्षत्र माने गए हैं, इसलिए जब सूर्य और शुक्र मिलते हैं तो इसी वजह से भीषण गर्मी पड़ती है।
नौतपा (Nautapa) में क्या करना चाहिए:- नौतपा के दौरान भीष्ण गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए, खूब पानी पीना चाहिए और धूप में बाहर कम निकलना चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
