24 घण्टे ऑनलाइन

क्या आप घर में स्थापित कर रहे है शिवलिंग, तोइन बातों का रखें ध्यान

यदि आप महादेव शिव के प्रतीक शिवलिंग (Shivling) को घर में स्थापित करना चाहते है तो आपको कुछ बातो का विशेष ध्यान रखना होगा क्योकि यदि भगवान शिव भोले है तो उनका क्रोध भी बहुत भयंकर होता है इसी कारण उन्हें त्रिदेवो में…

24GhanteOnline
November 24, 2025
2 min read

यदि आप महादेव शिव के प्रतीक शिवलिंग (Shivling) को घर में स्थापित करना चाहते है तो आपको कुछ बातो का विशेष ध्यान रखना होगा क्योकि यदि भगवान शिव भोले है तो उनका क्रोध भी बहुत भयंकर होता है इसी कारण उन्हें त्रिदेवो में संहारकर्ता की उपाधि प्राप्त हुई है।

शिवलिंग (Shivling) की पूजा यदि सही नियम और विधि-विधान से करी जाए तो यह अत्यन्त फलदायी होती है, परन्तु वहीं यदि शिवलिंग की पूजा में कोई गलती हो जाये तो ये विनाशकारी भी सिद्ध हो सकती है। हम आपको ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे है जो शिवलिंग की स्थापना करने से पहले ध्यान में रखनी चाइये।

# हिन्दू धार्म के अनुसार यदि आप शिवलिंग (Shivling) की पूजा पूरी विधि-विधान से करने में असमर्थ हो तो भूल से भी शिवलिंग को घर पर न रखे। क्योकि यदि कोई व्यक्ति घर पर भगवान शिव का शिवलिंग स्थापित कर उसकी विधि विधान से पूजा नहीं करता तो यह महादेव शिव का अपमान होता है, तथा इस प्रकार वह व्यक्ति किसी अनर्थकारी चीज़ को आमंत्रित करता है।

# शिवलिंग को पूजा घर में स्थापित करने से पूर्व यह ध्यान रखे की शिवलिंगमें धातु का बना एक नाग लिपटा हुआ हो। शिवलिंग सोने, चांदी या ताम्बे से निर्मित होना चाहिए।

# भूल से भी कभी केतकी का फूल शिवलिंग पर अर्पित नहीं करे।

# हल्दी का प्रयोग स्त्रियां अपनी सुंदरता निखारने के लिए करती है व शिवलिंग महादेव शिव का प्रतीक है अत: हल्दी का प्रयोग शिवलिंग की पूजा करते समय नहीं करना चाहिए।

# शिवलिंग का स्थान बदलते समय उसके चरणों को सपर्श करें तथा एक बर्तन में गंगाजल का पानी भरकर उसमे शिवलिंग को रखे। और यदि शिवलिंग पत्थर का बना हुआ हो तो उसका गंगाजल से अभिषेक करें।

# शिवलिंग की पूजा करते समय हमेशा ध्यान रहे की उन पर पासच्युराईज्ड दूध ना चढ़े, शिव को चढ़ने वाला दूध ठंडा और साफ़ होना चाहिए

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।