24 घण्टे ऑनलाइन

Curved Display वाला फोन खरीदने का कर रहे हैं प्लान, तो पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

फ्लैट डिस्प्ले के बजाय Curved Display वाला नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो रुक जाइए, कर्व डिस्प्ले वाला फोन खरीदने से पहले आपको इसके फायदे और नुकसान के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए. भले ही कर्व डिस्प्ले वाले…

24GhanteOnline
November 19, 2025
2 min read

फ्लैट डिस्प्ले के बजाय Curved Display वाला नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो रुक जाइए, कर्व डिस्प्ले वाला फोन खरीदने से पहले आपको इसके फायदे और नुकसान के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए. भले ही कर्व डिस्प्ले वाले फोन ट्रेंड बन गए हैं लेकिन केवल लुक के पीछे नहीं भागना है, फोन को खरीदने से पहले सिक्के के दोनों पहलू यानी फायदे और नुकसान पता होने चाहिए.

What is Curved Display Phone


कर्व्ड डिस्प्ले जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि ऐसा फोन जिसकी स्क्रीन किनारों से मुड़ी या कर्व हो. ऐसे स्मार्टफोन्स में ज्यादातर कंपनियां ओलेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है जिससे स्क्रीन को पतला रखते हुए फ्लेक्सिबल बनाया जाता है.

Curved Display Phone Advantages


प्रीमियम डिजाइन: कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन प्रीमियम टच के साथ-साथ फोन के ओवरऑल लुक को बढ़ा देते हैं.
व्यूइंग एक्सपीरियंस: फ्लैट डिस्प्ले की तुलना कर्व्ड डिस्प्ले वाले मोबाइल में ज्यादा व्यूंइंग एरिया मिलता है, इस वजह से गेम खेलने के दौरान, वीडियो देखने के दौरान और वेब ब्राउज करते वक्त बढ़िया एक्सपीरियंस मिलता है.
बेहतर ग्रिप: फ्लैट डिस्प्ले की तुलना कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आने वाले फोन के किनारे चौकोर के बजाय गोलाकार के होते हैं, यही वजह है कि फोन को हाथ में पकड़ना आसान हो जाता है और फोन की ग्रिप भी हाथ में अच्छी रहती है.

Curved Display Phone Disadvantages


डैमेज का खतरा ज्यादा: स्क्रीन के किनारे मुड़े हुए होते हैं जिस वजह से अगर फोन हाथ से गलती से गिर जाए तो इससे सीधा दबाव किनारों पर पड़ता है. इस वजह से फ्लैट स्क्रीन की तुलना में कर्व डिस्प्ले वाले फोन की स्क्रीन टूटने का खतरा ज्यादा रहता है.
रिपेयरिंग है महंगी: कर्व डिस्प्ले वाले फोन को रिपेयर करवाना और स्क्रीन बदलवाना बहुत ही ज्यादा महंगा है.
स्क्रीन प्रोटेक्टर: लोग स्क्रीन को बचाने के लिए प्रोटेक्टर लगवाते हैं लेकिन स्टैंडर्ड प्रोटेक्टर कर्व स्क्रीन के लिए नहीं बने होते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि फोन की स्क्रीन कर्व होती है जिस वजह से स्क्रीन पर कुछ जगह बच जाती है, ऐसे में फोन गिरने पर डैमेज का खतरा बना रहता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…