24 घण्टे ऑनलाइन

जानिए फलों और सब्जियों के छिलकों के कमाल के उपयोग

घर की सफाई हर किसी को पसन्द होती है। कोई नही चाहता की उनका घर किसी भी देखने वाले बाहरी व्यक्ति को पसन्द नहीं आये।इसलिए हर दिन महिलाये कुछ न कुछ उत्पाद बाजार से लाकर घर को चमकाती है। जो कि बजट में भी बहुत भारी पड़ता है।…

24GhanteOnline
September 19, 2025
2 min read

घर की सफाई हर किसी को पसन्द होती है। कोई नही चाहता की उनका घर किसी भी देखने  वाले बाहरी व्यक्ति को पसन्द नहीं आये।इसलिए हर दिन महिलाये कुछ न कुछ उत्पाद बाजार से लाकर घर को चमकाती  है। जो कि बजट में भी बहुत भारी पड़ता है।  घरेलू क्लीनिंग नुस्को से बजट में रह कर घर की सफाई  कर सकते  हैं।

इसके लिए अपने फलों और सब्जियों के छिलकों (Peels of Fruits) को बाहर फेकने के बजाय उन्हें सही रूप से इस्तमाल कर के काम में लिया जा सकता है और घर की सफाई भी की जा सकती है।


  1. जूतों की पॉलिश खत्‍म हो गई है और इन्हें चमकाने के लिए केले के छिलके (Peels of Fruits) का उपयोग कर सकते है। इन्हें जूतों पर रगड़ने से जूते चमक जाते है।

  2. पौधों की पत्तिया को चमकाने के लिए केले के छिलके का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

  3. आलू घर की साफ सफाई में भी बहुत मददगार होता है । इसमें औक्जैलिक ऐसिड होता है, इससे लोहे के बरतन से जंग हटा सकते है।

  4. नीबू में पाया जाने वाला सिट्रिक ऐसिड प्राकृतिक ब्लीच की तरह कार्य करता है। स्टोव या गैस के प्रयोग से तांबे की पेंदी पर कालिख लग गई हो तो नीबू पर नमक लगा कर रगड़ कर उस से उसे छुड़ाया जा सकता है।

  5. नीबू प्लास्टिक में लगे तेल के दागों को तुरंत साफ कर देता है, साथ ही प्लास्टिक से आने वाली गंध को भी दूर कर देता है।

  6. संतरे के सूखे छिलकों का पाउडर बना कर अलमारी के किनारों पर रेखा खींच दें। इससे कपड़ों में कीड़े नहीं लगेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।