सोम प्रदोष व्रत के दिन न करें ये गलतियां, मिल सकता है नकारात्मक परिणाम
प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) रखा जाता है। इस दिन कष्टों से मुक्ति पाने के लिए शिवजी की पूजा-अर्चना की जाती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 जनवरी 2025 दिन सोमवार को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। जब…
प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) रखा जाता है। इस दिन कष्टों से मुक्ति पाने के लिए शिवजी की पूजा-अर्चना की जाती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 जनवरी 2025 दिन सोमवार को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। जब यह व्रत सोमवार को पड़ता है, तो इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है। सोम प्रदोष व्रत का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों का आगमन होता है, लेकिन प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) के दिन कुछ कार्यों की मनाही होती है। मान्यता है कि इन कार्यों से व्यक्ति को नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। इसलिए प्रदोष व्रत के कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं प्रदोष व्रत के नियम...
प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) के नियम-
प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) के दिन पूजा-आराधना के दौरान शिवलिंग पर नारियल नहीं चढ़ाना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, भगवान भोलेनाथ को नारियल अर्पित किया जा सकता है, लेकिन शिवलिंग पर नारियल चढ़ाने की मनाही होती है।
शिवलिंग पर तुलसी का पत्ता, सिंदूर, केतकी के फूल और हल्दी अर्पित करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शिवजी नाराज हो सकते हैं। शिवलिंग पर शंख से भी जल अर्पित करने की मनाही होती है।
प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) में व्रती के साथ घर के सदस्यों को प्याज,लहसुन और मांस-मदिरा समेत तामसिक भोजन के सेवन से परहेज करना चाहिए।
सोम प्रदोष व्रत के दिन झूठ न बोलें और न ही किसी को जाने-अनजाने में कष्ट पहुंचाएं। इस दिन नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाना चाहिए।
प्रदोष व्रत के दिन पूजा-पाठ के दौरान काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए। इस दिन सफेद, हरे या पीले रंग का वस्त्र धारण कर सकते हैं।
प्रदोष व्रत के दिन किसी का अपमान करने से बचें। ईर्ष्या, जलन और द्वेष से दूरी बनाएं। अपने से बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और शिव आराधना में समय व्यतीत करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
